नवरात्रि में राशि अनुसार करें ये उपाय, सौभाग्य में बदलेगा दुर्भाग्य

नवरात्रि में राशि अनुसार करें ये उपाय, सौभाग्य में बदलेगा दुर्भाग्य

हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्र का समय बेहद शुभ माना जाता है। यह मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा के लिए समर्पित है, ज्योतिष शास्त्र में इस पर्व को लेकर कई सारे उपाय बताए गए हैं, जिन्हें करने से सोई हुई किस्मत जाग जाती है, आइए जानते हैं, मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों को इन 9 दिनों में कौन सा महाउपाय करना चाहिए ताकि उनका दुर्भाग्य सौभाग्य में बदल जाए?

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है 

राशि अनुसार करें ये उपाय 

  • मेष और वृश्चिक:नवरात्र के 9 दिन मां स्कंदमाता की पूजा करें और उन्हें गुड़ या लाल रंग की मिठाई का भोग लगाएं। साथ ही 'ॐ स्कंदमात्रै नमः' का जप करें। ऐसा करने से जीवन की हर बाधा दूर होगी।
  • वृषभ और तुला: सौभाग्य वृद्धि के लिए मां महागौरी को सफेद फूल चढ़ाएं और छोटी कन्याओं को खीर खिलाएं। इससे आर्थिक तंगी दूर होगी।
  • मिथुन और कन्या: मां ब्रह्मचारिणी की पूजा करें और उन्हें हरे फल या मूंग की दाल का हलवा अर्पित करें। ऐसा करने से करियर में तरक्की मिलेगी।
  • कर्क: मां सिद्धिदात्री की उपासना करें और उन्हें दूध से बनी मिठाई चढ़ाएं। ऐसा करने से घर की अशांति दूर होगी।
  • सिंह: मां कूष्माण्डा की पूजा करें और मंदिर में लाल चंदन का दान करें। ऐसा करने से समाज में मान-सम्मान और रुतबा बढ़ेगा।
  • धनु और मीन: नवरात्र में मां चंद्रघंटा को पीली मिठाई या चने की दाल का भोग लगाएं। इससे भाग्य का साथ मिलने लगेगा।
  • मकर और कुंभ: मां कालरात्रि की विधिवत पूजा करें और शनिवार के दिन काले तिल व तेल का दान करें। ऐसा करने से बड़ी बीमारियों और कानूनी मामलों से राहत मिलेगी।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments