बंगाल में ममता के चहेते अफसरों पर ECI का एक्शन, मुख्य और गृह सचिव हटाए गए

बंगाल में ममता के चहेते अफसरों पर ECI का एक्शन, मुख्य और गृह सचिव हटाए गए

नई दिल्‍ली:पश्चिम बंगाल में चुनाव की घोषणा के बाद चुनाव आयोग ने राज्य के सभी बड़े अधिकारियों का हटा दिया है. मुख्यमंत्री के विश्वस्त अधिकारियों को आयोग ने घोषणा के अगले ही दिन हटा दिया. सबसे पहले शुरूआत राज्य के मुख्य सचिव नंदिनी चक्रवर्ती, गृह सचिव जगदीश मीणा को हटाकर किया था. आयोग ने सोमवार को ब्यूरोक्रेसी में किए बदलाव के बाद अब राज्य के डीजीपी पीयूष पांडे को हटा दिया है. साथ ही कानून व्यवस्था के एडीजी विनीत गोयल और कोलकाता के पुलिस आयुक्त सुप्रतिम सरकार को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है. 

घोषणा के तुरंत बाद तबादले 

आयोग ने सिद्धनाथ गुप्ता को राज्य का नया डीजीपी बनाया है. अजय कुमार नंद (आईपीएस -1996) को कोलकाता पुलिस आयुक्त के पद पर तैनात किया गया. नटराजन रमेश बाबू (आईपीएस -1991) को सुधार सेवा विभाग के महानिदेशक के पद पर तैनात किया गया. वहीं, अजय मुकुंद रानाडे (आईपीएस -1995) को अतिरिक्त महानिदेशक एवं सूचना एवं पुलिस प्रमुख (कानून एवं व्यवस्था) के पद पर तैनात किया गया.
 

Latest and Breaking News on NDTV

बंगाल में चुनाव हिंसा मुक्त कराने की कवायद 

चुनाव आयोग ने अधिकारियों के ट्रांसफर और पोस्टिंग पर कहा की, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कल अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में भरोसा दिलाया था कि पश्चिम बंगाल में चुनाव हिंसा मुक्त और शांतिपूर्ण होंगे. इसी उद्देश्य के तहत चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का तबादला किया है, जिसमें राज्य के डीजीपी और कोलकाता पुलिस आयुक्त भी शामिल हैं.

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है 

चुनाव में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

बता दें कि इससे पहले 14 मार्च को बंगाल में हुए पीएम मोदी के रैली वाले दिन कोलकाता में हिंसा हुआ थी, जिसके बाद राज्य निर्वाचन आयोग ने पुलिस कमिश्नर से हिंसा को लेकर रिपोर्ट मांगी थी. चुनाव आयोग ने अपने प्रेस कांफ्रेंस में यह साफ़ कर दिया था कि आयोग राज्य में शांतिपूर्ण तरीक़े से चुनाव संपन्न कराएगा साथ ही आयोग ने अधिकारियों को निर्देश दिया था की किसी भी तरह की चुनाव में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. 

 









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments