17 मार्च को विधानसभा घेराव करेगी कांग्रेस, कार्यकर्ताओं को निर्देश जारी

17 मार्च को विधानसभा घेराव करेगी कांग्रेस, कार्यकर्ताओं को निर्देश जारी

तिल्दा/खरोरा :  छत्तीसगढ़ के रायपुर जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) के निर्देश पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी खरोरा और मांठ मंडल कांग्रेस कमेटी द्वारा संगठन को मजबूत करने और आगामी आंदोलनों की तैयारी को लेकर ग्राम मांठ में एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में विशेष रूप से 17 मार्च को प्रस्तावित विधानसभा घेराव के साथ-साथ संगठन के जमीनी विस्तार और कार्यकर्ताओं की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई।

​17 मार्च को राजधानी में बड़ा प्रदर्शन
​बैठक का मुख्य एजेंडा 17 मार्च को होने वाला विधानसभा घेराव रहा। वरिष्ठ पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया कि 'मनरेगा बचाओ संग्राम' और भाजपा के नेताओ के संरक्षण में अफीम की खेती एवम जनता से जुड़े अन्य ज्वलंत मुद्दों को लेकर विधानसभा घेराव कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाना है। इसके लिए अधिक से अधिक संख्या में ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु रणनीति बनाई गई।

संगठन का जमीनी विस्तार
ग्राम और बूथ कमेटियों का गठन ​संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से बैठक में ग्राम कमेटी, वार्ड कमेटी और बूथ कमेटियों के पुनर्गठन पर चर्चा हुई। बैठक में नवनियुक्त ब्लॉक प्रभारी श्री लक्ष्मीनारायण वर्मा जी का भव्य स्वागत और सम्मान किया गया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए आगामी चुनावों और कार्यक्रमों की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है 

बैठक में दिग्गजों की रही मौजूदगी
बैठक में क्षेत्र के प्रमुख कांग्रेस नेताओं और पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया और अपने विचार रखे। उपस्थित प्रमुख नामों में अमित शर्मा (प्रभारी, धरशिवा विधानसभा) लक्ष्मीनारायण वर्मा (प्रभारी, ब्लॉक खरोरा), अश्वनी वर्मा (अध्यक्ष, ब्लॉक कांग्रेस खरोरा), उद्योराम वर्मा (पूर्व अध्यक्ष, रायपुर ग्रामीण), भावेश बघेल (कार्यकारी अध्यक्ष, OBC विभाग), मांठ मण्डल अध्यक्ष शशांक चंद्राकर , आनंद गिलहरे (आरंग विधानसभा प्रभारी), देवव्रत नायक (पूर्व ब्लॉक एवं जनपद अध्यक्ष), अंकित वर्मा (अध्यक्ष, युवा कांग्रेस धरसींवा), खूबीराम डहरिया (उपाध्यक्ष, युवा कांग्रेस धरसींवा) शामिल हैं।

ये रहे उपस्थित
रविन्द्र बबलू भाटिया मण्डल अध्यक्ष खरोरा, सौरभ विश्वनाथ मिश्रा (पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष), सुरेंद्र गिलहरे (शहर अध्यक्ष खरोरा), घनश्याम वर्मा (पूर्व प्रभारी), जुबेर अली पूर्व पार्षद ,श्यामलाल बघेल (मंडल अध्यक्ष खोंना), अभिषेक वर्मा मण्डल अध्यक्ष एवं अध्यक्ष सरपंच संघ, मुकेश साहू मण्डल अध्यक्ष, मुकेश ठाकुर मण्डल अध्यक्ष और सरोजनी वर्मा (महिला ब्लॉक अध्यक्ष) सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments