ऑस्कर में छाई हॉरर थ्रिलर फिल्म, 16 नॉमिनेशन से बना इतिहास

ऑस्कर में छाई हॉरर थ्रिलर फिल्म, 16 नॉमिनेशन से बना इतिहास

 नई दिल्ली : 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में एक फिल्म ने रिकॉर्ड्स तोड़ दिए हैं। दरअसल ये एक हॉरर एक्शन फिल्म है जिसने ऑस्कर्स में सबसे ज्यादा नॉमिनेशनल मिलने का रिकॉर्ड बना दिया है। इस फिल्म को 16 कैटेगरी में नॉमिनेशन मिले हैं जो अब तक के हाईएस्ट हैं।

दिलचस्प बात ये है कि इस फिल्म को ओटीटी पर देख सकते हैं जिसे इंटरनेशनल लेवल पर इतना सराहा जा रहा है। इसने 14 नॉमिनेशन के उस रिकॉर्ड को तोड़ दिया है, जो पहले 'ऑल अबाउट ईव' (1950), 'टाइटैनिक' (1997) और 'ला ला लैंड' (2016) के नाम था।

दहशत भरी है फिल्म की कहानी

यह एक हॉरर-थ्रिलर फिल्म है, जिसकी कहानी 1932 के मिसिसिपी में सेट है। यह जुड़वां भाइयों की कहानी है। प्रथम विश्व युद्ध के अनुभवी सैनिक के तौर पर शिकागो से लौटने के बाद, वे एक पुरानी आरा मशीन की जगह पर एक 'ज्यूक जॉइंट' शुरू करने की कोशिश करते हैं। लेकिन एक सुरक्षित सामुदायिक जगह बनाने की उनकी कोशिश में सुपनैचुरल शक्तियां (पिशाच) बाधा डालते हैं, जिससे उन्हें अपनी जान बचाने के लिए संघर्ष करना पड़ता है।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है 

अपनी मुश्किल भरी जिंदगी को पीछे छोड़कर, जुड़वां भाई अपने मिसिसिपी वाले होमटाउन में नई शुरुआत करने के लिए लौटते हैं; लेकिन वहां पहुँचकर उन्हें पता चलता है कि एक और भी बड़ी बुराई और पावर उनका इंतजार कर रही है।

16 कैटेगरी में मिला नॉमिनेशन

जिस फिल्म की हम बात कर रहे हैं उसका नाम है सिनर्स (Sinners)। बेस्ट पिक्चर, बेस्ट एक्टर, बेस्टर डायरेक्टर, बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर समेत फिल्म को सबसे ज्यादा 16 कैटेगरी में नॉमिनेशन मिले है। इसने बेस्ट एक्टर समेत चार कैटेगरी में जीत हासिल की है। 

सिनर्स (Sinners) के बारे में

'सिनर्स' (Sinners) 2025 की एक अमेरिकी हॉरर फिल्म (Horror) है, जिसे रयान कूगलर ने प्रोड्यूस किया, लिखा और डायरेक्ट किया है। 1932 में मिसिसिपी डेल्टा की पृष्ठभूमि पर बनी इस फिल्म में माइकल बी. जॉर्डन ने दोहरी भूमिका निभाई है; वे जुड़वां अपराधी भाइयों के किरदार में हैं जो 'जिम क्रो साउथ' में अपने गृहनगर लौटते हैं, जहां उनका सामना एक अलौकिक बुराई से होता है। फिल्म में उनके साथ हेली स्टीनफेल्ड, माइल्स कैटन, जैक ओ'कोनेल, वुन्मी मोसाकू, जेमी लॉसन, उमर बेन्सन मिलर और डेलरोय लिंडो भी शामिल हैं।

कहां देखें सिनर्स?

दुनियाभर में पसंद की गई और सबसे ज्यादा ऑस्कर नॉमिनेशन पाने वाली सिनर्स (Sinners) जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) पर देखी जा सकती है।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments