टेक बाजार में जल्द एंट्री करेगा Samsung का नया फोल्डेबल 5G स्मार्टफोन

टेक बाजार में जल्द एंट्री करेगा Samsung का नया फोल्डेबल 5G स्मार्टफोन

नई दिल्ली: फोल्डेबल स्मार्टफोन सेगमेंट में सैमसंग एक बार फिर तहलका मचाने की तैयारी में है। जी हां हालिया रिपोर्ट्स से पता चलता है कि कंपनी एक नए वाइड-स्क्रीन फोल्डेबल 5G स्मार्टफोन को जल्द ही पेश कर सकती है, जिसमें बड़ा डिस्प्ले, फ्लैगशिप प्रोसेसर और दमदार बैटरी देखने को मिल सकती है।

Digital Chat Station की हालिया रिपोर्ट अनुसार, यह अपकमिंग डिवाइस कंपनी के मौजूदा फोल्डेबल डिवाइस से थोड़े अलग डिजाइन में आ सकता है और इसका स्क्रीन रेशियो भी कुछ अलग देखने को मिल सकता है। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं...

Samsung वाइड-फोल्डेबल के संभावित फीचर्स

रिपोर्ट्स से पता चलता है कि Samsung के इस नए फोल्डेबल फोन में 7.6-इंच का इनर डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। यह साइज कंपनी के मौजूदा बुक-स्टाइल फोल्डेबल फोन के जितना हो सकता है। फोन को अलग आस्पेक्ट रेशियो में पेश किए जाने की बात कही जा रही है जो इसकी सबसे बड़ी खासियत होगी। इतना ही नहीं डिवाइस पहले के मुकाबले थोड़ा छोटा लेकिन ज्यादा चौड़े डिजाइन में आ सकता है।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है 

फोन अनफोल्ड होने पर स्क्रीन लगभग 4:3 टैबलेट-स्टाइल लेआउट ऑफर कर सकती है। ऐसा डिजाइन न सिर्फ टाइपिंग और मैसेजिंग को आसान बना देगा बल्कि पढ़ने और वीडियो देखने जैसे कामों में भी ये ज्यादा आरामदायक बन सकता है।

मिल सकता है फ्लैगशिप प्रोसेसर

परफॉर्मेंस के मामले में भी ये डिवाइस काफी पावरफुल हो सकता है जहां फोन में Qualcomm का Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर मिल सकता है।इसका मतलब है कि डिवाइस की परफॉर्मेंस आने वाले Galaxy Z Fold 8 और Galaxy Z Flip 8 के बराबर हो सकती है। इतना ही नहीं फोन में ड्यूल-सेल बैटरी मिल सकती है। फोन में 4,800mAh बैटरी मिल सकती है।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे

Comments

  • No Comments...

Leave Comments