ईद के मौके पर पाएं दमकता निखार, अपनाएं ये घरेलू उपाय

ईद के मौके पर पाएं दमकता निखार, अपनाएं ये घरेलू उपाय

ईद आने में अब ज्यादा नहीं बचें। यह त्योहार खुशियों का है। इस पाक पर्व को मनाने के लिए लोग लंबे समय से तैयारियों में लगे रहते हैं। महिलाएं इस दौरान नए कपड़े और मेकअप पर खास ध्यान देती है।ईद से पहले त्वचा की खास देखभाल करना जरूरी है। रोजाना चेहरे की सफाई और मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करें। पर्याप्त पानी पिएं और हेल्दी डाइट लें। अब आपको चेहरे की चमक बढ़ाने के लिए पार्लर जाने की जरुरत नहीं, घर पर ही स्किन केयर रुटीन फॉलो करें और ईद के दिन चेहरा नेचुरल और हेल्दी ग्लो से चमक जाएगा।

ईद से पहले अपनाएं ये स्किन केयर टिप्स

सबसे पहले चेहरे की क्लीनिंग करें

रोजाना कम से कम दो बार फेसवॉश से चेहरा को जरुर साफ करें। इससे त्वचा पर जमा धूल, ऑयल और गंदगी हट जाती है और स्किन भी फ्रेश रहती है।

स्क्रब से हटाएं डेड स्किन

चेहरे से मृत त्वचा हटाने के लिए हल्के स्क्रब का उपयोग करना फायदेमंद होता है। घर पर स्क्रब तैयार करने के लिए एक चम्मच कॉफी में एक चम्मच शहद मिलाएं और इसे चेहरे पर धीरे-धीरे गोलाई में मसाज करें। इससे त्वचा की गंदगी और डेड स्किन साफ होकर चेहरा मुलायम और निखरा हुआ नजर आता है।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है 

फेस पैक लगाएं

ईद से पहले त्वचा को ग्लोइंग बनाने के लिए सबसे जरुरी फेस पैक का इस्तेमाल करना। फेस पैक को आसानी से आप घर पर बना सकती हैं। इसके लिए आपको चाहिए दो चम्मच बेसन, एक चम्मच दही और थोड़ा हल्दी मिलाकर पेस्ट तैयार करें। इसे 15 मिनट के लिए चेहरे पर लगाकर धो लें।

एलोवेरा जेल लगाएं

स्किन को हाइड्रेट और ठंडक पहुंचाने के लिए एलोवेरा सबसे बेहतरीन है। रात को सोने से पहले एलोवेरा जेल जरुर लगाएं, यह चेहरे पर नेचुरल ग्लो देता है।

ईद पर तुरंत ग्लो पाने के घरेलू उपाय

यदि आपने पहले से स्किन केयर न किया हो और ब्यूटी पार्लर जाने का मौका भी नहीं मिला तो आप इंस्टेंट निखार के लिए यह घरेलू उपाय ट्राई करें।

- गुलाब जल से चेहरा साफ करें।

- कच्चे दूध से क्लीनिंग करें।

- खीरे का रस चेहरे पर लगाएं।

- शहद और नींबू का फेस पैक लगाएं।

अच्छी नींद और हेल्दी डाइट

इसके अलावा, आप नींद जरुर पूरी करें। अगर नींद पूरी न हो, तो चेहरे पर डलनेस और डार्क सर्कल दिखने लगते हैं। ईद से पहले रोज 7-8 घंटे की नींद लें। इसके साथ ही फलों और सब्जियों का सेवन बढ़ाएं। इनमें मौजूद विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट त्वचा को अंदर से हेल्दी बनाता है।

खूब पानी पिएं

त्वचा को स्वस्थ और ताजगी भरी बनाए रखने के लिए शरीर का हाइड्रेट रहना बेहद जरूरी है। इसलिए पूरे दिन में पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए। कोशिश करें कि रोजाना कम से कम 7 से 8 गिलास पानी जरूर पिएं, इससे त्वचा में नमी बनी रहती है और प्राकृतिक चमक भी बढ़ती है।

 









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments