दुनिया की सबसे बड़ी टी20 क्रिकेट लीग इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल है. इस लीग में पाकिस्तान को छोड़कर दुनिया भर के क्रिकेटर हिस्सा लेते हैं. ये इतना बड़ा मंच है कि यहां जलवा दिखाने वाले धुरंधरों को सीधे नेशनल टीम में एंट्री मिलती है.
साल 2008 में शुरू हुई ये लीग आज सफलता के कई आयाम गढ़ चुकी है. इस लीग के इतिहास में कई ऐसे धुरंधर आए, जिन्होंने अपने खेल से दुनिया को हैरान कर दिया और रिकॉर्ड्स की बारिश की. एक ऐसा ही रिकॉर्ड है सबसे लंबा छक्का मारने का, जो पिछले 18 सालों से अमर है.
दरअसल, आईपीएल की चकाचौंध में जब भी लंबे छक्कों की बात होती है, तो दिमाग में क्रिस गेल, एबी डिविलियर्स या एमएस धोनी जैसे नाम कौंधते हैं, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि इस लीग के इतिहास में सबसे लंबी दूरी तक गेंद को भेजने का रिकॉर्ड आज भी एक ऐसे 'गुमनाम' धुरंधर के नाम दर्ज है, जिसे एमएस धोनी का सबसे घातक हथियार माना जाता था. उसने 2008 में सबसे लंबा छक्का मारने का जो रिकॉर्ड बनाया था, उसे पिछले 18 सालों में कोई भी ब्रेक नहीं कर पाया है.
आखिर कौन है ये खिलाड़ी?
ये कमाल जिस खिलाड़ी ने किया था, वो कोई और नहीं बल्कि साउथ अफ्रीका के स्टार ऑलराउंडर एल्बी मोर्केल हैं. जिन्होंने आईपीएल के पहले ही सीजन यानी 2008 में भारतीय स्पिनर प्रज्ञान ओझा के खिलाफ 125 मीटर लंबा छक्का मारा था. प्रज्ञान उस सीजन डेक्कन चार्जर्स के लिए खेले थे.
एमएस धोनी के घातक हथियार कहलाते थे मोर्केल
आईपीएल के पहले सीजन यानी 2008 से लेकर 2013 तक एल्बी मोर्केल चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेले. वो एमएस धोनी के घातक हथियार माने जाते थे, जो न सिर्फ गेंद से विकेट निकालकर देते थे, बल्कि जरूरत पड़ने पर आखिरी के ओवरों में छक्कों की बारिश भी करते थे. चेन्नई के लिए इस खिलाड़ी ने 70 पारियों में 142.25 के स्ट्राइक रेट से कुल 909 रन बनाए, जिनमें 2 फिफ्टी शामिल हैं, जबकि 91 विकेट लिए.
ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
एल्बी मोर्केल का आईपीएल करियर?
एल्बी मोर्केल एक मैच विनर ऑलराउंडर रहे हैं. उनके पास कहीं से भी मैच पलटने की क्षमता थी. बाएं हाथ का ये ऑलराउंडर 2008 से लेकर 2016 तक आईपीएल खेला. उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स, आरसीबी और राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स के लिए खेला. अपने आईपीएल करियर के 91 मैचों में उनके नाम 974 रन दर्ज हैं, जिनमें 3 फिफ्टी आई हैं. इस खिलाड़ी ने कुल 61 चौके और 55 छक्के मारे थे, जबकि गेंद से 85 विकेट भी निकाले थे.
कैसा है एल्बी मोर्केल का इंटरनेशनल करियर?
एल्बी मोर्केल साउथ अफ्रीका के स्टार बॉलिंग ऑलराउंडर रह चुके हैं. उन्होंने 2004 से लेकर 2015 तक तीनों फॉर्मेट में कुल 109 मैच खेले, जिनमें 77 विकेट निकाले और बल्ले से 1412 रन बनाए हैं. उनके नाम इंटरनेशनल स्तर पर 3 अर्धशतक दर्ज हैं. संन्यास के बाद एल्बी मोर्केल कोचिंग की दुनिया में सक्रिय हो गए. हाल में वह साउथ अफ्रीका की टीम के साथ टी20 विश्व कप 2026 में 'विशेषज्ञ सलाहकार' (Specialist Consultant) के रूप में काम कर रहे थे.



Comments