नौकरी की खबर: रेलवे ALP भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, जानें कब से भरें फॉर्म

नौकरी की खबर: रेलवे ALP भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, जानें कब से भरें फॉर्म

नई दिल्ली : रेलवे में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) की ओर से असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी कर भर्ती का एलान किया गया है। नोटिस के मुताबिक इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया अगले माह 15 मई से स्टार्ट कर दी जाएगी जो 14 जून 2026 तक जारी रहेगी। भर्ती के लिए पात्र अभ्यर्थी इसमें शामिल होने के लिए ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट rrbapply.gov.in पर फॉर्म भर सकेंगे।

असिस्टेंट लोको पायलट पदों के लिए पात्रता

  1. इस भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/ संस्थान से 10वीं के साथ आईटीआई पास होना अनिवार्य है या उम्मीदवार ने 10वीं के साथ इंजीनियरिंग में डिप्लोमा प्राप्त किया हो। जिन उम्मीदवारों ने इंजीनियरिंग डिग्री प्राप्त की है वे भी इस भर्ती में आवेदन के लिए पात्र होंगे।
  2. इसके अलावा उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम एवं अधिकतम आयु 30 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। ऊपरी उम्र में ओबीसी को 3 एवं एससी/ एसटी वर्ग को 5 वर्ष की छूट दी जाएगी। इसके साथ ही अन्य आरक्षित वर्ग एवं भूतपूर्व सैनिकों भी ऊपरी आयु में नियमानुसार छूट दी जाएगी।

कैसे होगा चयन

असिस्टेंट लोको पायलट के रिक्त पदों पर चयनित होने के लिए उम्मीदवारों को सीबीटी 1, सीबीटी 2, कंप्यूटर आधारित योग्यता परीक्षा (CBAT), दस्तावेज सत्यापन (DV) और चिकित्सा परीक्षा (ME) से होकर गुजरना होगा।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है 

एप्लीकेशन प्रॉसेस एवं फीस

इस भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी केवल ऑनलाइन माध्यम से ही फॉर्म भर सकेंगे। ऑफलाइन या किसी अन्य प्रकार से फॉर्म स्वीकार नहीं होंगे। फॉर्म भरने के साथ निर्धारित फीस जमा करना आवश्यक है। बिना फीस के फॉर्म अधूरे मानकर रद्द कर दिए जायेंगे। आवेदन पत्र भरने के साथ अन्य सभी कैटेगरी से आने वाले उम्मीदवरों को 500 रुपये जमा करना होगा वहीं एससी/ एसटी/ एक्स सर्विसमैन/ ट्रांसजेंडर/ ईबीसी वर्ग को शुल्क के रूप में 250 रुपये का भुगतान करना होगा।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments