नई दिल्ली : Xiaomi ने ऑफिशियल तौर पर REDMI Smart TV A50 Energy Efficiency Level 1 एडिशन लॉन्च किया है, जिससे कंपनी ने किफायती स्मार्ट टीवी लाइनअप के तहत पेश किया है। ये नया स्मार्ट टीवी 50-इंच स्क्रीन साइज में आता है। साथ ही इसमें 4K स्क्रीन, स्मूथ रिफ्रेश रेट और Xiaomi का स्मार्ट इकोसिस्टम भी मिल रहा है। इस नए मॉडल की कीमत 1399 युआन यानी लगभग 19 हजार रुपये है। टीवी को खास रोजमर्रा के घरेलू मनोरंजन के लिए डिजाइन किया गया है। ये टीवी एंट्री-लेवल स्मार्ट टीवी के तौर पर पेश किया गया है।
डिस्प्ले और हार्डवेयर
रेडमी के इस नए स्मार्ट टीवी में 50-इंच की 4K UHD डिस्प्ले मिल रही है, जिसका रिज़ॉल्यूशन 3840 × 2160 पिक्सल है। इतना ही नहीं इस टीवी में 144Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट भी मिलता है, जो स्पोर्ट्स और गेमिंग कंटेंट देखते टाइम ज्यादा स्मूथ मोशन देगा। यह टीवी डायरेक्ट बैकलाइटिंग वाले डायरेक्ट-लिट LCD पैनल का यूज करता है, जिससे पूरी स्क्रीन पर एक जैसी ब्राइटनेस बनी रहती है।
ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
टीवी में आपको True Tone डिस्प्ले टेक्नोलॉजी का सपोर्ट भी मिलने वाला है, जिसे कलर को बैलेंस और लंबे टाइम तक देखने के लिए आरामदायक बनाए रखने के लिए डिजाइन किया गया है। हार्डवेयर की बात करें तो टीवी एक क्वाड-कोर Cortex-A35 प्रोसेसर से लेस है, जिसके साथ Mali-G31 MP2 GPU मिल रहा है।
32GB इंटरनल स्टोरेज और 2GB RAM
साथ ही इस टीवी में आपको 2GB RAM और 32GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है, जिससे यूजर्स एप्स इंस्टॉल कर सकते हैं और स्मार्ट फीचर्स को आसानी से एक्सेस कर सकते हैं। यह टीवी Xiaomi Surge OS पर रन करता है, जिससे यूजर्स को Xiaomi के स्मार्ट टीवी इंटरफेस, स्ट्रीमिंग एप्स और कनेक्टेड इकोसिस्टम फीचर्स का एक्सेस मिलता है।
ऑडियो और कनेक्टिविटी
ऑडियो की बात करें तो टीवी में आपको दो स्पीकर देखने को मिलते हैं, जिनमें से हर एक की आउटपुट 10W तक है। यानी इसमें आपको कुल 20W की साउंड आउटपुट मिलती है। कनेक्टिविटी के लिए टीवी में दो HDMI पोर्ट, दो USB-A पोर्ट, AV इनपुट, Ethernet LAN, DTMB/एनालॉग सिग्नल सपोर्ट, S/PDIF ऑडियो आउटपुट मिल रहा है।



Comments