Ducati Desmo450 MX भारत में लॉन्च: जानें कीमत और दमदार फीचर्स

Ducati Desmo450 MX भारत में लॉन्च: जानें कीमत और दमदार फीचर्स

नई दिल्‍ली : भारत में Ducati की ओर से कई सेगमेंट में सुपर बाइक्‍स को बिक्री के लिए उपलब्‍ध करवाया जाता है। निर्माता की ओर से Ducati Desmo 450 mx को भारत में लॉन्‍च कर दिया गया है। इसमें किस तरह की खासियत दी गई हैं। कितना दमदार इंजन दिया गया है। किस कीमत पर मोटरसाइकिल को लॉन्‍च किया गया है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

लॉन्‍च हुई नई मोटरसाइकिल

डुकाटी की ओर से भारतीय बाजार में नई मोटरसाइकिल के तौर पर डेस्‍मो 450 एमएक्‍स को लॉन्‍च कर दिया गया है। निर्माता की ओर से इस मोटरसाइकिल को ऑफ रोडिंग और मोटोक्रॉस सेगमेंट में ऑफर किया गया है।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है 

क्‍या है खासियत

डुकाटी की ओर से इस मोटरसाइकिल में राइडिंग मोड, डीटीसी, ईबीसी, फॉल डिटेक्‍शन, पावर लॉन्‍च, क्विक शिफ्ट अप, लिथियम आयन बैटरी, एडजस्‍टेबल हैंडल बार, दाेनों पहियों पर डिस्‍क ब्रेक, सिंगल सीट को दिया गया है।

कितना दमदार इंजन

निर्माता की ओर से इस मोटरसाइकिल में 450 सीसी की क्षमता का इंजन दिया गया है। जिससे इसे 46.7 किलोवाट की पावर मिलती है। इसमें पांच गियर दिए गए हैं। 

अधिकारियों ने कही यह बात

नई मोटरसाइकिल के लॉन्‍च के मौके पर डुकाटी इंडिया के प्रबंध निदेशक बिपुल चंद्र ने कहा कि डेस्मो450 एमएक्स का आगमन भारत में डुकाटी के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है। हमने देश में ऑफ-रोड और मोटोक्रॉस मोटरसाइकिलिंग के प्रति बढ़ती रुचि देखी है, और हम अत्याधुनिक डुकाटी परफॉर्मेंस से परिपूर्ण इस रोमांचक सेगमेंट में प्रवेश करने के लिए उत्साहित हैं। डेस्मो450 एमएक्स हमारी रेसिंग विरासत और भारतीय राइडर्स को दुनिया की सबसे उन्नत और सक्षम डुकाटी मोटरसाइकिलें प्रदान करने की हमारी प्रतिबद्धता का प्रमाण है। हमें विश्वास है कि यह बाइक न केवल मोटरसाइकिल चालकों की एक नई पीढ़ी को आकर्षित करेगी, बल्कि भारत में डुकाटी समुदाय को मोटोक्रॉस एडवेंचर के नए क्षेत्रों में भी विस्तारित करेगी।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे

Comments

  • No Comments...

Leave Comments