वर्ल्ड कप 2027 से बाहर हो सकती है चैंपियन टीम? पाकिस्तान की हार ने बदला खेल

वर्ल्ड कप 2027 से बाहर हो सकती है चैंपियन टीम? पाकिस्तान की हार ने बदला खेल

बांग्लादेश ने हाल ही में पाकिस्तान को अपने घरेलू मैदान पर 2-1 से सीरीज हराकर ऐतिहासिक जीत हासिल की. इस जीत के साथ ही बांग्लादेश ने साल 2027 के वनडे वर्ल्ड कप की क्वालिफिकेशन रेस में भी बड़ा बदलाव ला दिया है.

ढाका के शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेले गए तीसरे और आखिरी वनडे में बांग्लादेश ने 290 रनों के लक्ष्य को बचाकर 11 रनों से जीत हासिल करने में सफल रही, जिस वजह से बांग्लादेश की रैंकिंग में बड़ा सुधार होने वाला है. फिलहाल बांग्लादेश की टीम वनडे रैंकिंग में 10वें नंबर पर है, लेकिन बांग्लादेश का ये अच्छा प्रदर्शन 2 बार की चैंपियन टीम को बड़ा झटका दिया है.

पाकिस्तान की हार ने दिया वेस्टइंडीज को बड़ा झटका

बांग्लादेश के खिलाफ पाकिस्तान को मिली शर्मनाक हार के बाद वेस्टइंडीज को साल 2027 के वनडे वर्ल्ड कप की सीधी क्वालिफिकेशन की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है. दरअसल, आईसीसी की नई रैंकिंग में बांग्लादेश 10वें से 9वें स्थान पर पहुंच जाएगा, जबकि वेस्टइंडीज 9वें से 10वें स्थान पर खिसक जाएगा. पाकिस्तान सीरीज हार के बावजूद चौथे स्थान पर बरकरार रहेगा, लेकिन पॉइंट्स में थोड़ी कमी आएगी, लेकिन अब सबसे बड़ा सवाल ये है कि आईसीसी रैंकिंग का असर वनडे वर्ल्ड कप 2027 क्वालिफिकेशन पर कैसे पड़ेगा?

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है 

दरअसल, साल 2027 में साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में वनडे वर्ल्ड कप खेला जाएगा. इस टूर्नामेंट में कुल 14 टीमें हिस्सा लेंगी, साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे मेजबान के तौर पर पहले से क्वालिफाई कर चुकी हैं, जबकि बाकी 8 स्थान आईसीसी की वनडे रैंकिंग के टॉप-8 टीमों को मिलेंगे. 9वीं स्थान वाली टीम भी सीधे क्वालिफाई कर सकती है, क्योंकि साउथ अफ्रीका की टीम टॉप-8 में है, ऐसे में उसकी जगह 9वें नंबर की टीम क्वालिफाई करेगी. लेकिन 10वें या उससे नीचे रहने वाली टीमों को क्वालिफायर मैच खेलकर क्वालीफाई करना होगा.

वेस्टइंडीज को सुधारनी होगी अपनी रैंकिंग

वेस्टइंडीज के लिए मुश्किलें बढ़ने वाली है, क्योंकि विंडीज टीम बिना कोई मैच खेले ही वनडे रैंकिंग में नीचे खिसकने वाली है. वेस्टइंडीज की अगली वनडे सीरीज सितंबर-अक्टूबर में भारत के खिलाफ हो सकती है, लेकिन अगर वो पॉइंट्स नहीं जोड़ पाए, तो क्वालिफायर खेलने की नौबत आ सकती है. वेस्ट इंडीज, जो दो बार (1975 और 1979) वर्ल्ड चैंपियन रह चुकी है, इस टूर्नामेंट के पिछले संस्करण में भी कैरेबियाई टीम क्वालिफाई नहीं कर पाई थी. साल 2023 के वनडे वर्ल्ड कप के लिए भी उसने क्वालिफायर खेला था, जहां उसे हार का सामना करना पड़ा था.









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments