नवोदय परीक्षा में आईपीएचएस छुरा का जलवा: 6 विद्यार्थियों का चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

नवोदय परीक्षा में आईपीएचएस छुरा का जलवा: 6 विद्यार्थियों का चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

परमेश्वर राजपूत, गरियाबंद /छुरा :  नगर के ग्राम तुमगांव स्थित इंडियन पब्लिक हाई स्कूल (आई.पी.एच.एस.) के विद्यार्थियों ने एक बार फिर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता का परिचय देते हुए सत्र 2026-27 की नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की है। इस वर्ष विद्यालय के एक-दो नहीं बल्कि कुल 6 विद्यार्थियों ने चयनित होकर स्कूल और क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है।
नवोदय परीक्षा में निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन आईपीएचएस छुरा की पहचान बन चुकी है। विद्यालय का परिणाम वर्षों से स्वर्णिम रहा है। सत्र 2018-19 से लेकर 2025-26 तक कुल 30 विद्यार्थियों का नवोदय विद्यालय में चयन हो चुका है। इसके अतिरिक्त लगभग 15 विद्यार्थियों ने सैनिक स्कूल एवं प्रयास स्कूल जैसी अन्य प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं में भी सफलता अर्जित कर विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता को सिद्ध किया है।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है 
सत्र 2026-27 के लिए चयनित विद्यार्थियों में तनुजा सोरी (पिता- तिलक राम सोरी), वैष्णवी साहू (पिता- तरुण कुमार साहू), वेदांश ध्रुव (पिता- जितेंद्र कुमार ध्रुव), झावेश साहू (पिता- लालजी साहू), किंजल दिवान (पिता- जगदीप राम दिवान) एवं गीतिका ध्रुव (पिता- माखन लाल ध्रुव) शामिल हैं। इन प्रतिभावान विद्यार्थियों की सफलता से विद्यालय सहित पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर पालकों एवं स्थानीय नागरिकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बच्चों को बधाई दी है। चारों ओर से शुभकामनाओं का तांता लगा हुआ है।विद्यालय संचालक ने इस अवसर पर विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संस्थान का उद्देश्य हमेशा से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना रहा है और इसी दिशा में निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।शाला विकास समिति के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष ने भी विद्यार्थियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी चयनित विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को शुभकामनाएं दीं।इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार के संस्था प्रमुख  प्रीतम साहू, एचओडी रेवेंद्र दीक्षित, प्राचार्य श्रीमती शशि तिवारी, विद्यालय प्रबंधक श्रीमती प्राची साहू सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं स्टाफ ने हर्ष व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments