छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की परीक्षा प्रारंभ,बनाए गए हैं जिले में 7 परीक्षा केंद्र

छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की परीक्षा प्रारंभ,बनाए गए हैं जिले में 7 परीक्षा केंद्र

गरियाबंद :-छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल रायपुर के द्वारा हाई स्कूल हाई सेकेंडरी स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा मार्च अप्रैल के लिए समय सारणी घोषित कर दिया गया है। यह परीक्षा 16 मार्च से 8 अप्रैल तक चलेगा। समय 8:30 बजे से 11:00 बजे तक है।पत्राचार ओपन परीक्षा के लिए जिला शिक्षा अधिकारी गरियाबंद जगजीत सिंह धीर के द्वारा सचिव, छ.ग. राज्य ओपन स्कूल का पत्र क्रमांक/1496/परीक्षा/गोपनीय /2026 रायपुर, दिनांक 18.02.2026 के तहत् हाईस्कूल/हायर सेकेण्डरी परीक्षा केन्द्र के संचालन में परीक्षा के दौरान शांति व्यवस्था बनाये रखने, परीक्षाओं को सुव्यवस्थित संचालित करने, नकल की प्रवृत्ति को रोकने तथा प्रश्न-पत्रों की मिलान एवं गोपनीयता बनाये रखने हेतु प्राचार्य एवं व्याख्याता को संचालित परीक्षा केन्द्र के लिए केन्द्राध्यक्ष नियुक्ति किया गया है।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है 

परीक्षा केन्द्रो की सूची इस प्रकार है 1) शा.दे.स.उ.मा.वि. राजिम (2202) 2)शा. टी. डी.उ.मा.वि. फिंगेश्वर.(2203) 3)शा बा उ मा वि छुरा (2205) 4)शा उ मा वि मैनपुर (2206) 5)शा उ मा वि अमलीपदर (2207) 6) शा उ मा वि लोहरसी (2208) 7)शा उ मा वि गरियाबंद (2009)।जिला शिक्षाधिकारी जगजीत सिंह धीर ने किया निरीक्षण जिला शिक्षाधिकारी के जिले विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर निर्देश दिया गया।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments