विधानसभा में सियासी संग्राम, बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, विपक्ष ने किया वॉकआउट

विधानसभा में सियासी संग्राम, बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, विपक्ष ने किया वॉकआउट

छत्तीसगढ़ के मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने विधानसभा में आरोप लगाया कि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार मनरेगा की जगह 'विकसित भारत - रोजगार और आजीविका मिशन' (वीबी जी-राम जी) लाकर गरीबों के अधिकार छीनने की कोशिश कर रही है. इस पर बीजेपी और कांग्रेस दोनों पक्षों में जमकर बहस हुई.

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कही ये बात
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शून्यकाल के दौरान इस मुद्दे को उठाते हुए कहा कि 2005 में लागू किया गया मनरेगा दुनिया के सबसे बड़े रोजगार पैदा करने वाले कार्यक्रमों में से एक है, जिसके तहत राज्य में लाखों मजदूरों का पंजीकरण किया गया है.

उन्होंने आरोप लगाया कि भले ही इस योजना का नाम बदलना एक पहलू हो, लेकिन केंद्र ने इसकी मूल संरचना को ही पूरी तरह से बदल दिया है. इसके बाद उन्होंने बड़ा दावा करते हुए कहा कि पहले मजदूरी का सौ प्रतिशत हिस्सा केंद्र सरकार वहन करती थी, लेकिन अब इस व्यवस्था में बदलाव कर दिया गया है. कांग्रेस ने स्थगन प्रस्ताव का नोटिस देकर इस मुद्दे पर चर्चा की मांग की.

बीजेपी विधायक ने कांग्रेस पर लगाया राजनीतिकरण का आरोप
भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि विपक्ष ने सोमवार को ही सदन को सूचित कर दिया था कि वे मंगलवार को इस मामले पर होने वाली कार्यवाही में हिस्सा नहीं लेंगे. उन्होंने विपक्ष पर पहले से तय मुद्दे को उठाने और विधानसभा का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाया.

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है 

दोनों पक्षों ने खूब की नारेबाजी
बाद में जब दोनों पक्षों ने नारेबाजी शुरू कर दी, तब सभापति धर्मलाल कौशिक ने सदन की कार्यवाही पांच मिनट के लिए स्थगित कर दी. सदन की कार्यवाही फिर से शुरू होने पर नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत ने कहा कि यह मुद्दा छत्तीसगढ़ के गरीबों से जुड़ा है. उन्होंने कहा कि पार्टी उनके कल्याण के लिए संघर्ष जारी रखेगी. उन्होंने चर्चा की मांग दोहराते हुए पूछा कि अगर गरीबों के अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा नहीं होगी, तो फिर किस पर होगी?

कांग्रेस ने किया सदन का बहिष्कार
कांग्रेस के वरिष्ठ विधायकों कवासी लखमा और उमेश पटेल ने भी इस मांग का समर्थन किया. सभापति कौशिक ने कहा कि यह विषय केंद्र सरकार से संबंधित है और उन्होंने स्थगन प्रस्ताव को नामंजूर कर दिया. इसके बाद कांग्रेस सदस्यों ने कार्यवाही का बहिष्कार किया और सदन से बाहर चले गए.









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments