आईपीएल 2026 का इंतजार अब खत्म होने वाला औरभारतीय टीमके दिग्गज स्टार बल्लेबाज कोहली एक बड़े रिकॉर्ड के बेहद करीब पहुंच चुके हैं। अगर उनका बल्ला चला तो इस सीजन में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि उनके नाम हो सकती है।सिर्फ 9 छक्के लगाते ही कोहली IPL इतिहास के एक खास क्लब में शामिल हो जाएंगे, जहां अब तक सिर्फ दो ही खिलाड़ी पहुंच पाए हैं।
आईपीएल 2026 का आगाज जल्द होने वाला है और डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अपने अभियान की शुरुआत सीजन के पहले मैच में 28 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में करेगी। इस सीजन एक बार फिर सभी की नजरें टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली पर होंगी, जो शानदार फॉर्म के साथ एक बड़े रिकॉर्ड के करीब खड़े हैं।
विराट कोहली अगर इस सीजन में 9 छक्के लगाने में सफल रहते हैं, तो वह IPL इतिहास में 300 छक्के पूरे करने वाले दूसरे भारतीय और कुल मिलाकर तीसरे बल्लेबाज बन जाएंगे। फिलहाल कोहली के नाम 267 मैचों की 259 पारियों में 291 छक्के दर्ज हैं।
ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
कोहली का आईपीएल करियर शानदार रहा है और वह पहले ही इस लीग के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उनके नाम अब तक 8661 रन दर्ज हैं। पिछले सीजन में भी उनका बल्ला जमकर बोला था, जहां उन्होंने 15 मैचों में 657 रन बनाए थे, जिसमें 8 अर्धशतक शामिल थे।
रिकॉर्ड की तरफ वापस आएं तो अब तक IPL इतिहास में सिर्फ दो ही बल्लेबाज 300 या उससे ज्यादा छक्के लगाने का कारनामा कर पाए हैं। इस लिस्ट में वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिस गेल और भारत के कप्तान रोहित शर्मा का नाम शामिल है। गेल के नाम 350 से ज्यादा छक्के हैं, जबकि रोहित शर्मा 302 छक्कों के साथ इस क्लब में मौजूद हैं।
IPL में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज:
ऐसे में आईपीएल 2026 में विराट कोहली के पास एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने का शानदार मौका होगा। अगर वह शुरुआती मैचों से ही आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हैं, तो यह उपलब्धि हासिल करने में उन्हें ज्यादा समय नहीं लगेगा।



Comments