नई दिल्ली : भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग लगातार बढ़ रही है। जिसे देखते हुए निर्माताओं की ओर से कई वाहनों को पेश और लॉन्च किया जा रहा है। हाल में ही बीवाईडी की ओर से भी अपनी एसयूवी के खास एडिशन को लॉन्च किया गया है। BYD Sealion7 के फर्स्ट एनिवर्सिरी एडिशन में किस तरह की खासियत को दिया गया है। कितनी दमदार बैटरी और मोटर को दिया गया है। किस कीमत पर इसे लॉन्च किया गया है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
लॉन्च हुआ नया एडिशन
बीवाईडी की ओर से ऑफर की जाने वाली सी लायन 7 एसयूवी के फर्स्ट एनिवर्सिरी एडिशन को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। निर्माता की ओर से एसयूवी के एक साल पूरे होने पर इस एडिशन को लॉन्च किया गया है।
कैसे हैं फीचर्स
निर्माता की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक इस एसयूवी में एंबिएंट लाइट, 15.6 इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम, पैनोरमिक रूफ, वेंटिलेटिड सीट, हीटेड सीट, वायरलैस चार्जर, VTOL जैसे फीचर्स के साथ ही 12 स्पीकर ऑडियो सिस्टम भी दिया गया है।
ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
कितनी दमदार बैटरी और मोटर
बीवाईडी की ओर से इस एसयूवी में 82.56 किलोवाट आवर की क्षमता की बैटरी को दिया गया है। जिससे इसे 567 किलोमीटर तक की एनईडीसी रेंज मिल सकती है। इसमें दी गई मोटर से इस एसयूवी को 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से चलाने में सिर्फ 4.5 सेकेंड का समय लगता है।
कितनी है कीमत
निर्माता की ओर से इस एसयूवी को दो वेरिएंट में ऑफर किया जाता है। जिसमें प्रीमियम और परफॉर्मेंस शामिल हैं। इसकी एक्स शोरूम कीमत 49.40 लाख रुपये से शुरू होती है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 54.90 लाख रुपये तक है।
बुकिंग भी शुरू हुई
बीवाईडी के मुताबिक इस एसयूवी के नए एडिशन के लिए बुकिंग को भी शुरू कर दिया गया है। इसके लिए 70 हजार रुपये देकर बुकिंग करवाई जा सकती है।



Comments