परमेश्वर राजपूत, गरियाबंद : देश की राजधानी नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय आदिवासी सलाहकार परिषद की महत्वपूर्ण बैठक में बिन्द्रानवागढ़ के विधायक जनक ध्रुव ने सक्रिय सहभागिता दर्ज कराते हुए आदिवासी समुदाय के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।बैठक के दौरान विधायक जनक ध्रुव ने जल, जंगल और जमीन पर आदिवासी समाज के अधिकारों की मजबूती से पैरवी करते हुए कहा कि इन मूलभूत संसाधनों पर आदिवासियों का हक सुरक्षित रखना ही सामाजिक न्याय की असली कसौटी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि आदिवासी क्षेत्रों के विकास के साथ-साथ उनकी परंपराओं, संस्कृति और अधिकारों की रक्षा करना सरकार और समाज दोनों की जिम्मेदारी है।
ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की प्रेरणा का उल्लेख करते हुए विधायक ध्रुव ने कहा कि इंदिरा भवन से उठी यह आवाज़ अब पूरे देश में आदिवासी अधिकारों की मजबूत मुहिम बन चुकी है। यह आंदोलन उन लोगों के लिए है जो वर्षों से हाशिए पर खड़े हैं और जिन्हें अब मुख्यधारा में लाना समय की सबसे बड़ी जरूरत है।उन्होंने कहा कि यह केवल एक बैठक नहीं, बल्कि एक व्यापक संकल्प है—अन्याय के खिलाफ लड़ने का, आदिवासी समाज को उसका हक दिलाने का और एक ऐसे भारत के निर्माण का जहां हर नागरिक को समान अवसर और सम्मान मिले।इस अवसर पर आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ विक्रांत भूरिया, वरिष्ठ नेता के. राजू सहित बड़ी संख्या में आदिवासी कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में आदिवासी हितों की रक्षा के लिए संघर्ष को और तेज करने का संकल्प लिया।बैठक में विधायक जनक ध्रुव की सक्रिय भूमिका और स्पष्ट विचारों ने यह संदेश दिया कि बिन्द्रानवागढ़ क्षेत्र की आवाज़ अब राष्ट्रीय मंच पर भी मजबूती से गूंज रही है।



Comments