होटल की छत से कूदकर युवती की मौत, गुमशुदगी की रिपोर्ट पहले से दर्ज

होटल की छत से कूदकर युवती की मौत, गुमशुदगी की रिपोर्ट पहले से दर्ज

रायपुर : राजधानी रायपुर में हैरान करने देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवती ने स्टेशन रोड स्थित सिद्धिविनायक होटल की छत से कूदकर अपनी जान दे दी। घटना की सूचना मिलते ही गंज थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी है। पूरा मामला गंज थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, युवती का नाम हनी गुप्ता है, जो चिरंजीवदास नगर, कोहाकुंडा, रायगढ़ निवासी दीपक गुप्ता की बेटी है। युवती पिछले कुछ दिनों से होटल में रह रही थी। वह आज छत पर पहुंची और अचानक नीचे छलांग लगा दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस के मुताबिक, आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मर्ग कायम कर हर एंगल से मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है 

रायपुर में कर रही थी पढ़ाई, कुछ समय से अस्थायी पते से थी गायब

बताया जा रहा कि युवती पिछले कुछ सालों से रायपुर में रहकर पढ़ाई कर रही थी। वह कुछ समय से अपने अस्थायी पते से गायब थी, जिसके बाद विधानसभा थाने में गुम इंसान दर्ज कराया गया था। युवती ने आज आत्महत्या कर ली। फिलहाल मौत का कारण अज्ञात है। मौके से किसी भी तरह का सुसाइडल नोट नहीं मिला है।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments