व्रत में भी लें चटपटे स्वाद का मजा, बनाएं ये 3 हेल्दी चाट

व्रत में भी लें चटपटे स्वाद का मजा, बनाएं ये 3 हेल्दी चाट

चैत्र नवरात्र की शुरुआत आज से शुरू हो गई है। देवी की अराधना के इन नौ दिनों में कई भक्त उपवास भी करते हैं। ऐसे में कई बार फलाहार का सादा खाना खाते-खाते मन ऊब जाता है और कुछ चटपटा और जायकेदार खाने की इच्छा होने लगती है। अगर आप भी नवरात्र के उपवास कर रहे हैं, तो इस दौरान चटपटा खाने की क्रेविंग शांत करने के लिए हम यहां 3 हेल्दी चाट की रेसिपी बता रहे हैं। आइए जानें इनकी आसान रेसिपी। 

चटपटी शकरकंद की चाट

शकरकंद एनर्जी का बेहतरीन सोर्स है और आलू की तुलना में इसमें फाइबर ज्यादा होता है। इसकी चाट न केवल पेट भरती है बल्कि मीठे और तीखे का एक बेहतरीन बैलेंस पेश करती है।

  • सामग्री- 2 उबले हुए शकरकंद, आधा चम्मच सेंधा नमक, आधा चम्मच भुना जीरा पाउडर, बारीक कटा हरा धनिया, नींबू का रस और अनार के दाने।
  • विधि- सबसे पहले उबले हुए शकरकंद को गोल टुकड़ों में काट लें। एक पैन में आधा चम्मच घी गर्म करें और इन टुकड़ों को हल्का सुनहरा होने तक भूनें। अब एक बाउल में इन्हें निकालें और ऊपर से सेंधा नमक, जीरा पाउडर और नींबू का रस मिलाएं। लास्ट में अनार के दानों और धनिए से सजाकर परोसें।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है 

कुरकुरी मखाना भेल

अगर आप कुछ ऐसा ढूंढ रहे हैं जो वजन न बढ़ाए और तुरंत तैयार हो जाए, तो मखाना भेल आपके लिए सबसे अच्छा ऑप्शन है। यह शाम की चाय के साथ एक परफेक्ट स्नैक है।

  • सामग्री- 2 कप मखाने, आधा कप भुनी हुई मूंगफली, एक बारीक कटा हुआ खीरा, एक टमाटर, हरी मिर्च और अदरक का पेस्ट, और पुदीने की चटनी।
  • विधि- मखानों को थोड़े से घी में कुरकुरा होने तक ड्राई रोस्ट कर लें। एक बड़े बर्तन में रोस्टेड मखाने, मूंगफली, खीरा और टमाटर मिलाएं। इसमें एक चम्मच पुदीने की चटनी, थोड़ा सा सेंधा नमक और काली मिर्च डालें। सब कुछ अच्छी तरह मिलाएं और तुरंत खाएं ताकि मखाने नरम न पड़ें।

साबूदाना वड़ा चाट 

यह चाट थोड़ी हैवी होती है। अगर आप दोपहर के खाने में कुछ स्पेशल खाना चाहते हैं, तो यह रेसिपी ट्राई करें।

  • सामग्री- 2-3 साबूदाना वड़ा, 1 कप गाढ़ा फेंटा हुआ दही, धनिया-मिर्च की चटनी, खजूर की मीठी चटनी और थोड़ा सा कद्दूकस किया हुआ अदरक।
  • विधि- सबसे पहले साबूदाना वड़ा को एयर फ्रायर या कम तेल में तवे पर सेक लें। एक प्लेट में दो वड़े रखें और उन्हें बीच से थोड़ा तोड़ लें। इसके ऊपर ठंडा दही डालें। अब ऊपर से हरी चटनी, मीठी चटनी, सेंधा नमक और भुना जीरा छिड़कें। आप चाहें तो ऊपर से बारीक कटा हुआ कच्चा नारियल भी डाल सकते हैं।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments