पूंजीपथरा में पुलिस रेड: होटल में छिपाकर रखी अंग्रेजी शराब बरामद, संचालक गिरफ्तार

पूंजीपथरा में पुलिस रेड: होटल में छिपाकर रखी अंग्रेजी शराब बरामद, संचालक गिरफ्तार

रायगढ़ : एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत अवैध शराब के विरुद्ध लगातार कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में दिनांक 18 मार्च 2026 को थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक रामकिंकर यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा बंजारी स्थित सियाराम होटल में अवैध शराब बिक्री की सूचना पर रेड कार्रवाई की गई।

पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि होटल संचालक द्वारा अपने होटल में अवैध रूप से अंग्रेजी शराब छिपाकर बिक्री की जा रही है। सूचना पर पुलिस टीम गवाहों को साथ लेकर मौके पर पहुंची, जहां एक व्यक्ति मिला जिसने पूछताछ में अपना नाम सियाराम सिंह (47 वर्ष) निवासी तराईमाल, घनश्याम कॉलोनी थाना पूंजीपथरा जिला रायगढ़ बताया। आरोपी से अवैध शराब रखने के संबंध में पूछताछ करने पर उसने शराब रखना स्वीकार किया तथा किसी प्रकार का वैध पास-पर्मिट प्रस्तुत नहीं कर सका।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है 

तलाशी के दौरान होटल परिसर में छिपाकर रखे गए 35 पाव अंग्रेजी शराब (जम्मू ब्रांड) कुल 6.300 लीटर, कीमत लगभग 4,200 रुपये को गवाहों के समक्ष जप्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक रामकिंकर यादव, प्रधान आरक्षक सतीश सिंह, आरक्षक विनोद शर्मा एवं विनय तिवारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश —

“अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ रायगढ़ पुलिस सख्त कार्रवाई कर रही है। अवैध रूप से होटल और ढाबों की आड़ में शराब बेचने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। जिले में इस तरह के अवैध कारोबार पर पूर्णतः अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान जारी रहेगा।”









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments