परमेश्वर राजपूत, गरियाबंद /छुरा : नगर के प्रसिद्ध मानस मंदिर प्रांगण में हिंदू नववर्ष का पर्व श्रद्धा, उत्साह और भक्ति भाव के साथ बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस पावन अवसर पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें यज्ञ-हवन, पंचांग पूजन एवं कलश पूजन प्रमुख रहे।कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई। यज्ञेश महाराज के सान्निध्य में विधिवत यज्ञ-हवन संपन्न कराया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने आहुति अर्पित कर नववर्ष को सुख, शांति एवं समृद्धि से परिपूर्ण बनाने की प्रार्थना की। इसके पश्चात पंचांग पूजन कर नए संवत्सर के शुभ मुहूर्त, तिथियों एवं ग्रह-नक्षत्रों की जानकारी श्रद्धालुओं को दी गई।कलश पूजन के दौरान पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल में सराबोर हो गया। बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना में भाग लेकर एक-दूसरे को हिंदू नववर्ष की शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर मानस मंदिर से बजरंग चौक तक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में श्रद्धालुजन उत्साहपूर्वक शामिल हुए और बजरंग चौक पहुंचकर भगवान बजरंगबली की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इसके पश्चात शोभायात्रा आगे बढ़ते हुए मां शीतला मंदिर पहुंची, जहां माता शीतला की पूजा-अर्चना कर पुनः मानस मंदिर प्रांगण में समापन हुआ।
ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया। पूरे आयोजन के दौरान भक्ति, आस्था और सामाजिक एकता का अद्भुत संगम देखने को मिला।इस धार्मिक आयोजन में नगर के अनेक गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालुजन उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से गोपाल सोनी, निखिल साहू, अखिल चौबे, नीरज नायक, शीतल ध्रुव, मिथलेश सिन्हा, हीरालाल साहू, सफर सचदेव, नरेंद्र पटेल, नारायण पटेल, महेंद्र पटेल, ईश्वर सिन्हा, ललित राठौर, अजय चंद्राकर, कुश साहू, कुलेश्वर सिन्हा, मनीष शारडा, टिकेश्वरी साहू, नर्मदा सिन्हा, रुद्रांशी सिन्हा, कमल कंसारी, रजत कुकरेजा, एलिका सिन्हा, कुलेश्वरी देवांगन, कमला यादव, प्रहलाद पटेल, तेजेश्वरी कंवर, हेमनारायण देवांगन, अल्का सिन्हा, कविता यदु, टोमन ठाकुर, कमला बरिहा, प्रदीप गुप्ता, प्रदीप साहू, महेश सचदेव, हरीश सचदेव, सुनील सचदेव, यशवंत यादव, प्रेम साहू, विक्कू चंद्राकर, किरण शर्मा, प्रकाश यादव सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।हिंदू नववर्ष के इस भव्य आयोजन ने नगर में धार्मिक चेतना और सामाजिक एकजुटता का सकारात्मक संदेश दिया।



Comments