490KM रेंज के साथ लॉन्च Kia Carens Clavis EV, लग्जरी फीचर्स से लैस नया मॉडल

490KM रेंज के साथ लॉन्च Kia Carens Clavis EV, लग्जरी फीचर्स से लैस नया मॉडल

नई दिल्ली: भारत की मशहूर कार कंपनी Kia ने अपनी पहली Made in India कार Carens Clavis EV का 2026 मॉडल लॉन्च कर दिया है। अब यह कार 7 सीटों के साथ-साथ 6 सीटर अवतारमें भी मिलेगी जिसमें बीच वाली लाइन में आरामदायक कैप्टन सीटें दी गई हैं। कंपनी ने इसके लुक के पहले से बेहतर बनाया है और नए वेरिएंट्स भी जोड़े हैं।

बढ़ रही है लोगों की डिमांड

जैसे-जैसे भारत में इलेक्ट्रिक कारों का चलन बढ़ रहा है तो लोग अब रेंज ही नहीं बल्कि आराम और स्टाइल भी चाहते हैं। ग्राहकों की इसी पसंद को देखते हुए Kia ने अपनी Carens Clavis EV के नए मॉडल पेश किए हैं। कंपनी ने अब इसमें GT-Line और X-Line जैसे प्रीमियम वेरिएंट्स को जोड़ा है। ये नए मॉडल 6 और 7 सीटिंग ऑप्शन में मिलेंगे।

GT-Line और X-Line

GT Line (GTX और GTX+), यह मॉडल उन लोगों के जिन्हें स्पोर्टी लुक पसंद है। इसमें नए अलॉय व्हील्स, चमकदार लाइम कलर के ब्रेक कैलिपर्स और मेटल के पैडल दिए गए हैं। यह मॉडल देखने में थोड़ा रफ-एंड-टफ और गहरे रंगों वाले है। इसमें खास डार्क गन मेटल और ब्लैक पर्ल जैसे रंग मिलते हैं।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है 

इसमें Digital Key और ठंड में भी बैटरी को गर्म रखने के लिए खास बैटरी हीटर टेक्नोलॉजी दी गई है। बेस मॉडल में भी अब नए डिजाइन वाले 16-इंच के ब्लैक ग्लॉसी अलॉय व्हील्स मिलेंगे।

ज्यादा आराम और नए विकल्प

अब यह कार 6 सीटों में भी उपलब्ध है। यात्रियों के आराम को और बेहतर बनाने के लिए MY25 Carens Clavis EV अब दूसरी लाइन में कैप्टन सीटों के साथ नया 6-सीटर कॉन्फिगरेशन पेश करता है। यह HTX (E), HTX, HTX+, GTX, GTX+ और X-Line के साथ चुनिंदा ट्रिम्स में भी मौजूद है।

7 सीटर-ऑप्शन GTX, GTX+ और X-Line ट्रिम्स पर उपलब्ध है जो बड़े परिवारों और ग्रुप ट्रैवल के लिए फ्लेक्सिबिलिटी देता है।

परफॉरमेंस और लंबी रेंज

अपनी जरूरत के हिसाब से आप 2 बैटरी पैक चुन सकते हैं, एक 51.4kWh वाला (490km रेंज) और दूसरा 42kWh वाला है जो 404 किमी तक चलेगा। इसमें लगी मोटर बहुत ही पावरफुल है जो गाड़ी को रोड पर स्मूथ और तेज चलाने में मदद करती है। इसकी चार्जिंग भी बहुत तेज है और सिर्फ 39 मि में 10 से 80% तक चार्ज हो जाती है।

EV Pricing & Variant Breakdown

Battery Pack Seating Trim Price (INR)
Standard Range (42 kWh) 7-Seater HTK+ 1,799,000
  7-Seater HTX E 1,999,000
  7-Seater HTX 2,049,000
  6-Seater HTX E 1,999,000
  6-Seater HTX 2,049,000
--- --- --- ---
Extended Range (51.4 kWh) 7-Seater HTX E ER 2,199,000
  7-Seater HTX ER 2,249,000
  7-Seater GTX* 2,299,000
  7-Seater HTX+ ER 2,449,000
  7-Seater GTX+ 2,499,000
  7-Seater X-Line 2,499,000
  6-Seater HTX E ER 2,199,000
  6-Seater HTX ER 2,249,000
  6-Seater GTX* 2,299,000
  6-Seater HTX+ ER 2,449,000
  6-Seater GTX+ 2,499,000
  6-Seater X-Line 2,499,000









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे

Comments

  • No Comments...

Leave Comments