50 मिलियन टन का कीर्तिमान: NMDC बनी देश में नंबर-1, MMWU (INTUC) की बधाई—श्रमिकों के लिए सोना, वेतन वृद्धि और ई-व्हीकल की मांग

50 मिलियन टन का कीर्तिमान: NMDC बनी देश में नंबर-1, MMWU (INTUC) की बधाई—श्रमिकों के लिए सोना, वेतन वृद्धि और ई-व्हीकल की मांग

किरंदुल : देश की अग्रणी लौह अयस्क उत्पादक कंपनी NMDC Limited ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए मार्च माह के अंतिम कार्य दिवस से पहले ही 50 मिलियन टन उत्पादन का लक्ष्य पूरा कर लिया है। इस उपलब्धि के साथ कंपनी ने देश में शीर्ष स्थान भी प्राप्त किया है।इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन (MMWU-INTUC), किरंदुल ने कंपनी के CMD, प्रबंधन एवं समस्त कर्मचारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। यूनियन ने इस सफलता का श्रेय प्रबंधन के कुशल नेतृत्व और श्रमिकों की अथक मेहनत को दिया।यूनियन ने भावुक अंदाज में कहा कि “NMDC केवल एक कंपनी नहीं, बल्कि हमारी ‘मां’ है, जिसकी प्रगति और सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी है।” 4 मिलियन टन से शुरू हुई कंपनी की यात्रा आज 50 मिलियन टन तक पहुंचना श्रमिकों की एकजुटता, अनुशासन और समर्पण का प्रमाण है।

इस ऐतिहासिक उपलब्धि के उपलक्ष्य में यूनियन ने कर्मचारियों के सम्मान और उत्साहवर्धन के लिए प्रबंधन के समक्ष कई महत्वपूर्ण मांगें रखीं। इनमें सभी कर्मचारियों को 50 ग्राम सोना, दो अतिरिक्त वेतन वृद्धि और एक इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर देने की मांग प्रमुख है, ताकि उनके योगदान का उचित सम्मान किया जा सके।इसके अलावा यूनियन ने किरंदुल से रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर तक शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए बस सेवा शुरू करने, LOP सब-कमेटी की बैठक जल्द कराने, 2022 में नियुक्त कर्मचारियों को 75% वेतन अग्रिम देने, सेवानिवृत्त कर्मचारियों को परिचय पत्र देने तथा भत्तों में वृद्धि जैसी मांगें भी उठाईं।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है 

यूनियन के सचिव ए.के. सिंह ने कहा कि श्रमिकों की मेहनत सराहनीय है और उनके लिए बेहतर वेतन, शिक्षा, चिकित्सा एवं सुरक्षा सुविधाएं सुनिश्चित करना बेहद जरूरी है। वहीं अध्यक्ष विनोद कश्यप ने कहा कि “मजदूर ही कंपनी की असली ताकत हैं, उनकी संतुष्टि और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।”इस दौरान मांग पत्र सौंपते समय मजदूरों में उत्साह और एकजुटता देखने को मिली। कार्यक्रम में यूनियन के कई पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।अंत में यूनियन ने दोहराया कि CMD के नेतृत्व, प्रबंधन के सहयोग और श्रमिकों की सामूहिक मेहनत से ही यह ऐतिहासिक सफलता संभव हो पाई है। यह उपलब्धि साबित करती है कि किसी भी संस्था की असली ताकत उसके कर्मचारी और उनकी एकता होती है।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments