सोना-चांदी की कीमतों में बदलाव: गोल्ड ₹1.5 लाख के नीचे, चांदी में भी बड़ी राहत

सोना-चांदी की कीमतों में बदलाव: गोल्ड ₹1.5 लाख के नीचे, चांदी में भी बड़ी राहत

सोने और चांदी के निवेशकों के लिए आज का दिन राहत भरा साबित हो रहा है। कल यानी ब्लैक थर्सडे को जहां बाजार में हाहाकार मचा था, वहीं आज शुक्रवार को कीमती धातुओं की कीमतों में रिकवरी देखने को मिली है। आज भारतीय सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,47,660 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गई है। यह कल के मुकाबले 2,737 रुपये की बढ़त दर्शाता है। सोने का रेट 1.5 लाख रुपये से थोड़ा नीचे बना हुआ है, जो खरीदारों के लिए एक अच्छा मौका साबित हो सकता है।

चांदी की कीमतों में आज सबसे बड़ा धमाका देखने को मिला है। आज चांदी 2,37,678 रुपये प्रति किलो के भाव पर ट्रेड कर रही है, जो कल के मुकाबले 6,387 रुपये महंगी हुई है। बीते 29 जनवरी को चांदी ने 4.20 लाख के हाई लेवल को छुआ था, जिसके मुकाबले यह अभी भी करीब 1.80 लाख रुपये प्रति किलो तक सस्ती मिल रही है, जिससे इंडस्ट्रियल डिमांड बढ़ने की उम्मीद है।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है 

बाजार में क्यों आई तेजी?

कल की ऐतिहासिक गिरावट के बाद आज निचले स्तरों पर निवेशकों ने जमकर खरीदारी की है, जिससे कीमतों को सहारा मिला। वहीं, खाड़ी देशों में जारी तनाव और अमेरिका के फेड रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती के संकेतों ने एक बार फिर सेफ हेवन एसेट के रूप में सोने की मांग बढ़ा दी है। इसके अलावा, डॉलर के मुकाबले रुपये की अस्थिरता भी घरेलू बाजार में सोने और चांदी के ऊंचे दामों की एक मुख्य वजह बनी हुई है।

प्रमुख शहरों में आज का भाव (प्रति 10 ग्राम 24K)

शहर सोने का भाव (प्रति 10 ग्राम 24 कैरेट) चांदी का भाव (Kg)
दिल्ली 1,48,250 रुपये 2,38,500 रुपये
मुंबई 1,47,660 रुपये 2,37,678 रुपये
चेन्नई 1,49,100 रुपये 2,39,800 रुपये
कोलकाता 1,47,800 रुपये 2,37,900 रुपये

मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि जब तक पश्चिम एशिया में युद्ध के हालात बने रहेंगे, तब तक सोने और चांदी की कीमतों में इसी तरह का उतार-चढ़ाव देखने को मिलता रहेगा। लंबी अवधि के निवेशकों के लिए यह 'बाय ऑन डिप' यानी गिरावट पर खरीदारी का बेहतरीन समय हो सकता है।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे

Comments

  • No Comments...

Leave Comments