असम चुनाव 2026: मार्गेरिटा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी प्रतीक बोरदोलोई ने ठुकराया टिकट, खरगे को लिखा पत्र

असम चुनाव 2026: मार्गेरिटा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी प्रतीक बोरदोलोई ने ठुकराया टिकट, खरगे को लिखा पत्र

 गुवाहाटी: असम से कांग्रेस के सांसद प्रद्युत बोरदोलोई के भाजपा में शामिल होने के बाद उनके बेटे प्रतीक ने आगामी विधानसभा चुनावों में मार्गेरिटा सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव न लड़ने की घोषणा की है।कांग्रेस अध्यक्ष और केंद्रीय चुनाव समिति के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को बुधवार को लिखे पत्र में प्रतीक ने कहा कि हालांकि वह पार्टी के सदस्य बने रहेंगे।कांग्रेस ने इस महीने की शुरुआत में जारी की गई अपनी पहली सूची में प्रतीक को मार्गेरिटा सीट से अपना उम्मीदवार नामित किया था। इस सीट का प्रतिनिधित्व उनके पिता ने चार बार विधानसभा में किया है।

बृहस्पतिवार को पत्रकारों के साथ साझा किए गए पत्र में प्रतीक ने कहा कि उनके पिता के भाजपा में शामिल होने के निर्णय के बाद उनके लिए कांग्रेस उम्मीदवार बने रहना उचित नहीं होगा।उन्होंने कहा- पार्टी के प्रति अत्यंत सम्मान और गहरी जिम्मेदारी की भावना के साथ मैं मार्गेरिटा विधानसभा क्षेत्र से अपनी उम्मीदवारी वापस लेने के अपने निर्णय से अवगत कराना चाहता हूं।प्रतीक ने यह भी कहा कि मार्गेरिटा के लोगों और कांग्रेस के समर्पित कार्यकर्ताओं को पार्टी के उम्मीदवार के बारे में स्पष्टता और विश्वास पाने का अधिकार है।प्रतीक ने जोर देकर कहा कि वह पार्टी के लिए उस क्षमता से काम जारी रखेंगे जिसे नेतृत्व उचित समझेगा। उनका निर्णय पूरी तरह से संगठन के प्रति सम्मान और कांग्रेस पार्टी के मूल्यों एवं अनुशासन को बनाए रखने की इच्छा से प्रेरित है।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है 

उन्होंने पार्टी के आदर्शों को अपनी राजनीतिक सोच का आधार बताया और नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। बता दें कि उनके पिता प्रद्युत बोरदोलोई ने पांच दशकों से अधिक समय तक कांग्रेस में रहने के बाद मंगलवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया था और बुधवार को भाजपा में शामिल हो गए।

भाजपा में शामिल होने के बाद बोरदोलोई ने दावा किया कि पिछले दो वर्षों से उन्हें पार्टी में अपमान का सामना करना पड़ रहा था, जिसके चलते उनके पास पार्टी छोड़ने के अलावा कोई और विकल्प नहीं बचा था। असम विधानसभा की 126 सीटों के लिए चुनाव नौ अप्रैल को होंगे, जबकि मतगणना चार मई को होगी।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments