आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है, जहां पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा. इस बड़े टूर्नामेंट से पहले एक बार फिर उन बल्लेबाजों की चर्चा तेज हो गई है, जिन्होंने आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं.
विराट कोहली हैं नंबर-1
इस लिस्ट में सबसे ऊपर नाम आता है विराट कोहली का. कोहली ने 2008 से 2025 तक 267 मैचों में 8661 रन बनाए हैं. उनका औसत करीब 39.54 है और स्ट्राइक रेट 132.85 रहा है. कोहली के नाम 8 शतक और 63 अर्धशतक भी दर्ज हैं. RCB के लिए लगातार खेलते हुए उन्होंने खुद को इस लीग का सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज साबित किया है.
रोहित शर्मा भी पीछे नहीं
दूसरे नंबर पर रोहित शर्मा का नाम है. उन्होंने 272 मैचों में 7046 रन बनाए हैं. उनका अनुभव और बड़े मैचों में प्रदर्शन उन्हें खास बनाता है. रोहित के नाम 2 शतक और 47 अर्धशतक दर्ज हैं, और वह लंबे समय से मुंबई इंडियंस की रीढ़ रहे हैं.
ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
धवन की स्थिरता ने दिलाई खास पहचान
तीसरे स्थान पर शिखर धवन हैं, जिन्होंने 6769 रन बनाए हैं. धवन अपनी लगातार अच्छी शुरुआत और स्थिर बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं. उनके नाम 51 अर्धशतक हैं, जो उनकी निरंतरता को दिखाता है.
डेविड वॉर्नर का दमदार रिकॉर्ड
डेविड वॉर्नर इस एलीट लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं, जिन्होंने 6565 रन बनाए हैं. वॉर्नर का औसत 40.52 है, जो इस लिस्ट में सबसे बेहतर में से एक है. उन्होंने 4 शतक और 62 अर्धशतक लगाए हैं, जिससे उनकी आक्रामक बल्लेबाजी का अंदाजा लगाया जा सकता है.
सुरेश रैना - मिस्टर IPL की खास जगह
सुरेश रैना ने इस खास लिस्ट में नंबर पांच पर अपनी जगह पक्की की हैं. उन्हें 'मिस्टर IPL' भी कहा जाता है. रैना के नाम इस टूर्नामेंट में 5528 रन दर्ज हैं. वह लंबे समय तक चेन्नई सुपर किंग्स की बल्लेबाजी की रीढ़ रह चुके हैं.
IPL 2026 में फिर टूट सकते हैं रिकॉर्ड
आईपीएल 2026 में एक बार फिर इन रिकॉर्ड्स पर नजरें रहेंगी. खासतौर पर कोहली और रोहित जैसे खिलाड़ी अपने आंकड़ों को और बेहतर करने की कोशिश करेंगे. फैंस को उम्मीद है कि इस सीजन में भी रन बनाने की होड़ जारी रहेगी और कई नए रिकॉर्ड बनेंगे.



Comments