जशपुर में सर्व शैक्षिक संगठनों की TET के विरोध  में जिला स्तरीय बैठक 21 मार्च को कुनकुरी में

जशपुर में सर्व शैक्षिक संगठनों की TET के विरोध में जिला स्तरीय बैठक 21 मार्च को कुनकुरी में

जशपुर, 20 मार्च 2026 : टीचर फेडरेशन ऑफ इंडिया (TFI) के बैनर तले TET अनिवार्यता के विरोध में प्रस्तावित राष्ट्रीय आंदोलन को लेकर जिला जशपुर में सर्व शैक्षिक संगठनों की एक महत्वपूर्ण जिला स्तरीय बैठक 21 मार्च 2026, शनिवार को आयोजित की जाएगी। यह बैठक प्रातः 11:00 बजे शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कुनकुरी, जिला जशपुर (छ.ग.) में संपन्न होगी। इसकी जानकारी सयुंक्त रूप छत्तीसगढ़ प्रदेश सयुंक्त शिक्षक संघ के अध्यक्ष एवं प्रदेश संगठन मंत्री बालदेव ग्वाला ने दी एवं शिक्षक हित में बैठक में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने के लिए सर्व शैक्षिक संगठनों से अपील की है ।

बैठक में TET अनिवार्यता के विरोध में राष्ट्रीय स्तर पर बनाई जाने वाली रणनीति पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। ज्ञात हो कि टीचर फेडरेशन ऑफ इंडिया के बैनर तले 04 अप्रैल 2026 को दिल्ली के रामलीला मैदान में राष्ट्रव्यापी धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जाना प्रस्तावित है, जिसमें देशभर के TET प्रभावित प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक शामिल होंगे।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है 

प्रदेश स्तरीय बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार 21 मार्च 2026 को सभी जिलों में तथा 24 मार्च 2026 को सभी विकासखंडों में बैठक आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। इसी क्रम में जिला जशपुर की यह बैठक विशेष रूप से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।बैठक में RTE लागू होने के पूर्व नियुक्त शिक्षकों को TET से पूर्णतः मुक्त किए जाने तथा वर्षों की सेवा का सम्मान करते हुए TET अनिवार्यता समाप्त करने की मांग प्रमुख रूप से उठाई जाएगी। साथ ही 04 अप्रैल के राष्ट्रीय आंदोलन को सफल बनाने तथा जशपुर जिले से अधिक से अधिक संख्या में दिल्ली प्रस्थान की रणनीति पर भी विचार-विमर्श होगा।

सर्व शैक्षिक संघ, जिला जशपुर द्वारा जारी सूचना में सभी प्रांतीय पदाधिकारियों, जिला पदाधिकारियों, विकासखंड अध्यक्षों, संकुल अध्यक्षों, TET प्रभावित प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षकों, सहायक शिक्षकों तथा प्रधान पाठकों से अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने की अपील की गई है। विकासखंड अध्यक्षों को TET प्रभावित शिक्षकों तक बैठक की सूचना पहुंचाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इस जिला स्तरीय बैठक के संबंध में संतोष कुमार टांडे, अजय कुमार गुप्ता, विनोद कुमार गुप्ता, संजीव प्रसाद, विनय कुमार सिंह, सत्यम नायक, अनिल कुमार बेहरा एवं महेश कुमार यादव सहित विभिन्न शैक्षिक संगठनों के जिलाध्यक्षों ने संयुक्त रूप से अधिकाधिक उपस्थिति की अपील की है।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments