टेकारी के नवनिर्मित आई टी आई भवन ‌मे खिड़कियों पर आग लगाने का प्रयास , चोरी भी

टेकारी के नवनिर्मित आई टी आई भवन ‌मे खिड़कियों पर आग लगाने का प्रयास , चोरी भी

आरंग :  मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम टेकारी ( कुंडा )  के नवनिर्मित आई टी आई भवन के  खिड़कियों में आग लगाने का असफल प्रयास करने के साथ - साथ परिसर में घुस कमरे का ताला तोड़ 02 ट्यूब लाइट व स्विच बोर्ड चोरी कर  ले जाने की घटना सामने आयी है । बीते 18 मार्च को ठेकेदार के अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा साईट निरीक्षण करने पर  इसकी जानकारी मिली । ग्रामीण जनप्रतिनिधियों को इसकी जानकारी देने के बाद इसकी लिखित सूचना ठेकेदार के अधिकृत प्रतिनिधि राजेन्द्र शुक्ला ने बीते गुरुवार को मंदिर हसौद थाना प्रभारी आशीष यादव को दी है ।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है 

ज्ञातव्य हो कि पूर्ववर्ती शासन काल में टेकारी में आई टी आई की स्वीकृति के बाद इसके लिये भवन निर्माण की प्रशासकीय स्वीकृति बाद लोक निर्माण विभाग द्वारा ठेकेदार के माध्यम से निर्माण कार्य कराया जा रहा है । ठेकेदार राजस्थान एसोसियेट्स द्वारा निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है और हेंडओव्हर की प्रक्रिया बाकी है । इसी दरम्यान यह घटना घटित हो गयी है । ग्रामीणों के अनुसार निर्माण कार्य के दौरान ठेकेदार द्वारा यहां सी सी टी वी लगवाया गया था जिसे कुछ ही दिन पहले निकाला गया है ।  ग्रामीणों की आंशका है कि इसके पीछे  ग्राम के ही कुछ नशेड़ी असमाजिक तत्वों का हाथ हो सकता है । इसके पूर्व भी बीते कुछ वर्षों के भीतर ग्राम के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से दो बार सी सी टी वी चोरी होने के  साथ - साथ ग्राम  के भाठापारा स्थित कतिपय दूकानों व‌ घरों में भी चोरी की घटनाएं ‌घटित हो चुका है जिसमें से कुछ की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराया गया है और कुछ का नहीं । ग्राम स्तर पर पतासाजी का प्रयास असफल रहने के‌ साथ - साथ पुलिसिया असफलता के चलते इन असामाजिक तत्वों के हौसले और बुलंद होने की जानकारी ग्रामीण देते हैं। इस  घटना के बाद ग्रामीणों ने एक बार फिर अपने स्तर पर पतासाजी का प्रयास शुरू कर दिया है साथ ही थाना प्रशासन से आग्रह किया है कि पुलिसिया रिकार्डधारी सहित संदिग्ध तत्वों को पकड़ कड़ाई से पूछताछ करने पर इसके सहित पुराने घटनाओं में शामिल तत्वों का भी खुलासा हो सकता है ।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments