“ऑपरेशन आघात” के तहत जूटमिल पुलिस की कार्रवाई, गांजा परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार

“ऑपरेशन आघात” के तहत जूटमिल पुलिस की कार्रवाई, गांजा परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़ : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के स्पष्ट दिशा-निर्देशन पर जिले में “ऑपरेशन आघात” के तहत अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 19 मार्च 2026 को थाना जूटमिल पुलिस द्वारा गोगा मंदिर चौक पर नाकेबंदी कर गांजा परिवहन करते एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति काले रंग की बिना नंबर प्लेट की एचएफ डिलक्स मोटरसाइकिल से उड़ीसा की ओर से गांजा लेकर बिक्री हेतु जूटमिल क्षेत्र आ रहा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए जूटमिल पुलिस टीम द्वारा गोगा मंदिर चौक पर नाकेबंदी की गई। नाकेबंदी के दौरान गुलाबी टी-शर्ट पहने एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में मोटरसाइकिल से आता दिखाई दिया, जिसे रोककर पूछताछ करने पर उसने अपना नाम शिव कुमार प्रजापति पिता दशरथ प्रसाद प्रजापति उर्फ दसुवा उम्र 32 वर्ष निवासी गोरा गांव वार्ड क्रमांक 19 थाना मरपाटन जिला सतना (मध्यप्रदेश) का होना बताया।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है 

तलाशी लेने पर आरोपी के मोटरसाइकिल के हैंडल में लटके प्लास्टिक थैले के भीतर 2 किलो 70 ग्राम गांजा बरामद किया गया। आरोपी से गांजा तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल (कीमत लगभग ₹25,000) जब्त कर थाना जूटमिल में अपराध क्रमांक 90/2026 धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  अनिल सोनी एवं नगर पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा के मार्गदर्शन में की गई है जिसमें थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक अभिनवकांत सिंह, सहायक उप निरीक्षक राजेन्द्र पटेल एवं थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही है।

 एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश —

“ऑपरेशन आघात के तहत जिले में मादक पदार्थों की तस्करी पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। ऐसे अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।”









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments