नई दिल्ली : Vivo Y11 5G और Vivo V21 5G स्मार्टफोन हाल में सिंगापुर में लॉन्च हुए हैं। वीवो जल्द ही इन दोनों बजट स्मार्टफोन को भारत में भी पेश करेगा। कंपनी के ऑफिशियल एलान से ठीक पहले Vivo Y11 5G और Vivo Y21 5G के इंडिया वेरिएंट को लेकर जानकारी सामने आई हैं। इन डिटेल में वीवो के अपकमिंग स्मार्टफोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन्स शामिल हैं।
91Mobiles ने टिपस्टर सुधांशु के हवाले से बताया है कि Vivo Y11 5G स्मार्टफोन 14,999 रुपये की शुरुआती कीमत में पेश किया जाएगा। यह कीमत 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ आएगा। दूसरा वेरिएंट 128GB स्टोरेज के साथ 16,999 रुपये में लाया जा सकता है। Vivo Y21 5G स्मार्टफोन की बात करें तो यह 18,499 रुपये की शुरुआती कीमत और टॉप वेरिएंट 22,999 रुपये का आएगा।
ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
| वेरिएंट (रैम+स्टोरेज) | Vivo Y11 5G कीमत | Vivo Y21 5G कीमत |
| 4GB + 64GB | 14,999 रुपये | - |
| 4GB + 128GB | 16,999 रुपये | 18,499 रुपये |
| 6GB + 128GB | - | 20,499 रुपये |
| 8GB + 128GB | - | 22,499 रुपये |
Vivo Y11 5G और Vivo V21 5G की खूबियां
वीवो के दोनों स्मार्टफोन सिंगापुर में पहले ही लॉन्च हो चुके हैं। भारत में दोनों स्मार्टफोन लगभग सेम स्पेसिफिकेशन्स के साथ लाएगा। हालांकि कैमरा और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट में कुछ अंतर हो सकता है।
Vivo Y11 5G और Vivo Y21 5G दोनों स्मार्टफोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.74-इंच का HD+ LCD डिस्प्ले (1600 × 720 पिक्सल) दिया जाएगा। इसके साथ ही दोनों फोन MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट मिलेगा।
कैमरा की बात करें तो Vivo Y11 5G में 13MP का प्राइमरी कैमरा और QVGA सेकेंडरी कैमरा मिलेगा। सेल्फी के लिए इसमें 5MP का सेल्फी कैमरा दिया जाएगा। वहीं, Y21 5G स्मार्टफोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा मिलेगा। वीवो के इन दोनों स्मार्टफोन में 6,500mAh की बैटरी और 15W चार्जिंग का सपोर्ट Vivo Y11 5G मिलेगा और Y21 5G में 45W चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा।
Vivo Y11 5G स्मार्टफोन Sunshine Gold और Midnight Blue कलर और Y21 5G स्मार्टफोन Champagne Gold और Midnight Blue कलर ऑप्शन में आता है। दोनों फोन IP65 रेटिंग और Android 16 पर आधारित OriginOS 6 पर रन करेगा।



Comments