रायपुर:छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। प्रदेश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश के साथ ओले गिरे हैं, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। 20 मार्च को बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में तेज आंधी बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई।भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने प्रदेश में मौसम को लेकर बड़ा अलर्ट जारी किया है। विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए ऑरेंज अलर्ट घोषित करते हुए चेतावनी दी है कि कई इलाकों में तेज अंधड़, बिजली गिरने और ओलावृष्टि की संभावना है। विभाग के अनुसार, 21 मार्च को भी राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और आकाशीय बिजली गिरने का खतरा बना रहेगा।
ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
पिछले 24 घंटे में बस्तर संभाग के जगदलपुर, बकावंड और साकोला में करीब 1-1 सेमी बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक तापमान: 36.4°C दुर्ग में दर्ज किया गया है। वही सबसे कम न्यूनतम तापमान: 17.1°C जगदलपुर में दर्ज की गई है।
तीन मौसमी सिस्टम सक्रिय
प्रदेश में मौसम के बदलाव के पीछे तीन बड़े सिस्टम काम कर रहे हैं।
लोगों के लिए सलाह



Comments