नगरी : जिले में भारतीय जनता पार्टी के व्यापारी प्रकोष्ठ को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए अशोक संचेती को जिला सह संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके मनोनयन से व्यापारी वर्ग में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।अशोक संचेती लंबे समय से सामाजिक एवं व्यापारी हितों से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उनकी नियुक्ति को संगठन में उनके अनुभव और कार्यशैली का सम्मान माना जा रहा है।
ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
नवनियुक्त जिला सह संयोजक अशोक संचेती ने कहा कि वे पार्टी नेतृत्व के विश्वास पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाकर उनके समाधान के लिए निरंतर प्रयास किया जाएगा।इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में व्यापारी प्रकोष्ठ और अधिक मजबूत होगा।अशोक संचेती की इस नियुक्ति से संगठन को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद है, जिससे व्यापारियों के हितों की रक्षा और उनके विकास के लिए प्रभावी कदम उठाए जा सकेंगे।
वही अशोक संचेती ने भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, धमतरी जिला अध्यक्ष प्रकाश बेस, उसके प्रति आभार व्यक्ति किया।



Comments