नगर पालिका अध्यक्ष और पार्षद पर FIR, CMO ने लगाए गंभीर आरोप

नगर पालिका अध्यक्ष और पार्षद पर FIR, CMO ने लगाए गंभीर आरोप

जांजगीर चांपा: अकलतरा नगर पालिका के सीएमओ ने अध्यक्ष और पार्षद पर बिना शासन की अनुमति और बिना परिषद में प्रस्ताव पास कराए गोपिया तालाब को सुखाने का आरोप लगाया है। इस मामले में सीएमओ की शिकायत पर पुलिस ने नगर पालिका अध्यक्ष और पार्षद के खिलाफ अकलतरा थाने में एफआईआर दर्ज किया है।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है 

सीएमओ ने कहा कि इस भीषण गर्मी में अभी तालाबों मे जल संरक्षण की आवश्यकता है। ऐसे में अध्यक्ष दीप्ती रोहित सारथी, विवेक सिंह और पार्षद रुखमणी द्वारा जेसीबी मशीन से गोपिया तालाब को फोड़कर उसका पानी बहाया जा रहा था, जिसे वार्डवासियों और अन्य पार्षदों ने रोकने का प्रयास किया। साथ ही क्षेत्र का जल स्तर घटने से नल बंद होने और पेयजल के साथ निस्तारी की समस्या होने की संभावना जताई थी।

सीएमओ ने बताया, एक बार नगर पालिका अध्यक्ष को समझाकर तालाब फोड़ने से रोका गया था, लेकिन फिर से अध्यक्ष और पार्षद ने मनमानी करते हुए तालाब को फोड़ा, इसलिए थाने में एफआईआर दर्ज कराया गया है। इस मामले में सीएसपी योगीता खापर्डे ने बताया, सीएमओ की शिकायत पर अकलतरा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments