रात में घुसकर घर और गाड़ियों में तोड़फोड़, पुलिस ने 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार

रात में घुसकर घर और गाड़ियों में तोड़फोड़, पुलिस ने 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार

कवर्धा टेकेश्वर दुबे:  दिनांक 26.10.2025 को मेहर सिंह सलुजा उर्फ क्रिश पिता बलमोत सलूजा उर्फ बंटी निवासी वार्ड 08 पंजाबी पारा बेमेतरा के द्वारा अपनी डिफेंडर वाहन कमांक सी जी 25 पी 9988 को तेजी से चलाते हुए कसार पेट्रोल पंप के सामने बेमेतरा से दुर्ग मेनरोड ग्राम कन्तेली में वाहन कमांक सी जी 07 सी ए 7581 को एवं अन्य वाहनो को इस आशय से ठोकर मार कर घटना कारित किया है कि अन्य लोगो की भी मृत्यु कारित होने की संभावना है उक्त घटना से वाहन क्रमांक सीजी 07 सी ए 7581 में सवार एक व्यक्ति की मृत्यु होने एवं अन्य लोगो को चोट लगने से अज्ञात व्यक्तियो की भीड़ द्वारा रात्रि करीबन 08/30 से 10 बजे के मध्य मेहर सिंह सलूजा उर्फ किश निवासी वार्ड 08 बेमेतरा के घर एवं दुकान के पास पहुंच कर मेहर सिंह सलुजा को अश्लील गालिया देकर बाहर निकलो आज तुम्हे जान से खत्म कर देने की धमकी देते हुए मेहर सिंह सलूजा के घर एवं पार्किंग में खड़ी वाहनों को तोड़ फोड़ कर अपराध घटित करना पाया गया। विवेचना दौरान घटना स्थल पीडित बलमीत सलुजा के घर एवं क्षतीग्रस्त वाहनो को नुक्सानी पंचनामा तैयार किया गया है जिससे करीबन 25 लाख रूपए की क्षती होना पाया गया एवं दुकान वार्ड 08 बेमेतरा में लगे सीसी कैमरा पीड़ित के पेश करने पर जप्त किया गया है उक्त सीसी कैमरा फुटेज को पीड़ित के भतीजा हर्षित सलुजा द्वारा आरोपीगण का पहचान किया है जो पीड़ित के घर में रात्रि में अनाधिकृत प्रवेश कर घर के शीशा एवं वाहनो को तोड फोड़ कर नुक्सान कारित किया है। जिस पर थाना बेमेतरा में अपराध सदर धारा 191 (2), 296,351(3),324(5),331(4) BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है 

 घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई, जिस पर मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) श्री रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश कुमार यादव, एसडीओपी बेमेतरा श्री भूषण एक्का के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली बेमेतरा निरीक्षक सोनल ग्वाला को थाना स्टाफ के साथ प्रकरण की विवेचना कार्यवाही में लगाया गया। प्रकरण में विवेचना के दौरान आरोपी 01. युवराज साहू उर्फ राजू पिता राजेश साहू उम्र 19 वर्ष निवासी वार्ड 07 ब्राम्हणपारा बेमेतरा, 02. समीर रजा पिता जावेद असरफी उम्र 19 वर्ष निवासी वार्ड 21 बाजारपारा बेमेतरा, 03. साहिल सोलंकी पिता स्व. उमेश सोलंकी उम्र 29 वर्ष निवासी वार्ड 20 कुर्मीपारा बेमेतरा, 04. भोला सोनी पिता राजेश सोनी उम्र 22 वर्ष निवासी वार्ड 22 सोनीपारा बेमेतरा, 05 जिवेश तिवारी पिता अनिल तिवारी उम्र 25 वर्ष निवासी वार्ड 09 कोबिया बेमेतरा थाना व जिला बेमेतरा को 20 मार्च 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में न्यायिक रिमांड पर प्रस्तुत किया गया। प्रकरण में विवेचना जारी है शेष अन्य आरोपियों की पहचान कर जल्द कार्यवाही की जाएगी।

इस संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली बेमेतरा निरीक्षक सोनल ग्वाला, सहायक उप निरीक्षक जितेन्द्र कश्यप, प्रधान आरक्षक रघुराज यदु, नरेन्द्र सिंह, आरक्षक पुरूषोत्तम कुंभकार, चुरावन पाल सहित थाना बेमेतरा के समस्त पुलिस स्टाफ का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments