कई लोगों को सुबह के समय गैस और पेट फूलने (ब्लोटिंग) की समस्या होती है। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं, जैसे गलत खानपान, अनियमित खाने की आदतें, ज्यादा तनाव और शारीरिक गतिविधि की कमी। ये सभी चीजें पाचन को धीमा कर सकती हैं और पेट से जुड़ी दिक्कतों की संभावना बढ़ा देती हैं।
अगर आप दिन की शुरुआत ऐसी ड्रिंक से करते हैं, जो पाचन को बेहतर बनाए, पेट की सूजन को कम करे और शरीर से टॉक्सिन्स निकालने में मदद करे, तो आपका दिन बेहतर तरीके से शुरू हो सकता है। आयुर्वेद में भी सुबह के समय हर्बल और गुनगुनी ड्रिंक लेने को पाचन के लिए फायदेमंद माना गया है।
TATA 1mg के आयुर्वेदिक विशेषज्ञ डॉ. दीपक के अनुसार, “हमारा पाचन तंत्र प्राकृतिक चीजों (जड़ी-बूटियां और मसाले) के साथ बेहतर काम करता है। सुबह इनसे बने ड्रिंक्स लेने से पाचन को धीरे-धीरे एक्टिव करने और गैस-ब्लोटिंग को कम करने में मदद मिल सकती है।”
आइए जानते हैं ऐसी 6 आसान और असरदार ड्रिंक्स (morning drinks for Gas and Bloating in hindi), जो सुबह के समय होने वाली गैस और ब्लोटिंग से राहत दिलाने में मदद कर सकते हैं।
1. गुनगुना नींबू पानी
सुबह उठकर पीने के लिए सबसे आसान और असरदार ड्रिंक है गुनगुना नींबू पानी। यह पाचन को बेहतर बनाने में मदद करता है।नींबू में विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो डाइजेस्टिव एंजाइम्स को सक्रिय करने में मदद कर सकते हैं।
कैसे बनाएं?
एक कप गुनगुने पानी में आधे नींबू का रस मिलाएं। चाहें तो इसमें थोड़ा शहद और अदरक भी मिला सकते हैं।
फायदे:
2. अदरक का पानी
अदरक का इस्तेमाल सदियों से पाचन से जुड़ी समस्याओं के लिए किया जाता रहा है। इसमें ऐसे तत्व होते हैं, जो पाचन तंत्र की मांसपेशियों को आराम देने में मदद करते हैं और गैस बनने से रोक सकते हैं।
कैसे बनाएं?
एक कप पानी में थोड़ा कुटा हुआ अदरक डालकर 5 मिनट उबालें। छानकर गुनगुना पिएं।
फायदे:
3. जीरा वॉटर
जीरा वॉटर एक पारंपरिक घरेलू उपाय है, जो पाचन के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है।जीरे में मौजूद तत्व डाइजेस्टिव एंजाइम्स को सक्रिय करने में मदद करते हैं, जिससे खाना अच्छे से पचता है।
ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
कैसे बनाएं?
1 चम्मच जीरा रातभर पानी में भिगो दें। सुबह इसे उबालकर गुनगुना पिएं।
फायदे:
4. अजवाइन का पानी
अजवाइन का पानी आयुर्वेद में पेट की समस्याओं के लिए काफी उपयोगी माना जाता है। इसमें मौजूद थायमॉल डाइजेस्टिव जूस के स्राव को बढ़ाता है, जिससे पाचन बेहतर होता है।
कैसे बनाएं?
½ चम्मच अजवाइन को एक कप पानी में 5–7 मिनट उबालें। छानकर गुनगुना पिएं।
फायदे:
5. सौंफ का पानी
सौंफ में ठंडक देने और पाचन को शांत करने वाले गुण होते हैं। यह पेट की मसल्स को रिलैक्स करके गैस और ब्लोटिंग को कम करने में मदद कर सकती है।
कैसे बनाएं?
1 चम्मच सौंफ को रातभर पानी में भिगो दें और सुबह पिएं।
फायदे:
6. शहद और पुदीने वाला पानी
पुदीना पाचन के लिए काफी फायदेमंद होता है और पेट को ठंडक देता है। इसमें शहद मिलाने से स्वाद भी अच्छा हो जाता है।
कैसे बनाएं?
पानी में पुदीना की पत्तियां उबालें, थोड़ा ठंडा होने पर इसमें शहद मिलाकर पिएं।
फायदे:
गैस और ब्लोटिंग कम करने के टिप्स



Comments