किसानों के लिए सलाह: आधुनिक तकनीक से सब्जी की खेती करें, होगा ज्यादा मुनाफा

किसानों के लिए सलाह: आधुनिक तकनीक से सब्जी की खेती करें, होगा ज्यादा मुनाफा

आज के समय में पारंपरिक खेती से ज्यादा मुनाफा कमाने के लिए किसानों को नई तकनीकों और हाई वैल्यू क्रॉप की ओर रुख करना होगा. वहीं अगर बात करें तो शिमला मिर्च, टमाटर, खीरा जैसी फसलें अगर वैज्ञानिक तरीके से उगाई जाएं, तो कम जमीन में भी बेहतर आमदनी दे सकती हैं. इसके लिए रेज्ड बेड (उठी हुई क्यारी) और मल्चिंग तकनीक काफी कारगर साबित हो रही है.

ये तकनीके हैं फायदेमंद
कृषि वैज्ञानिक डॉ. प्रमोद कुमार ने बताया कि रेज्ड बेड मैथड में मिट्टी को ऊपर उठाकर क्यारी बनाई जाती है, जिससे पानी का निकास बेहतर होता है और पौधों की जड़ों को पर्याप्त ऑक्सीजन मिलती है. इसके साथ मल्च (प्लास्टिक कवर) का उपयोग करने से नमी बनी रहती है, खरपतवार कम होते हैं और फसल की ग्रोथ तेजी से होती है. यह तकनीक खासकर हाई वैल्यू सब्जियों के लिए बेहद फायदेमंद मानी जाती है.

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है 

जगह की बचत, फलों की क्वालिटी बेहतर
टमाटर और शिमला मिर्च जैसी बेलदार फसलों में रस्सी या तार का सहारा देकर पौधों को ऊपर की ओर बढ़ाया जाता है, जिस विधि को लटकन या वर्टिकल फार्मिंग कहा जाता है. इससे एक ही पौधा 10 से 20 फीट तक बढ़ सकता है और अधिक उत्पादन देता है. वहीं खेत में जगह की बचत होती है और फलों की क्वालिटी भी बेहतर रहती है.

पॉलीहाउस और फायदेमंद
उन्होंने कहा कि किसान अगर पॉलीहाउस तकनीक को अपनाते हैं, तो फायदे और भी बढ़ जाते हैं. पॉलीहाउस में फसल को नियंत्रित तापमान और नमी मिलती है, जिससे मौसम का असर कम पड़ता है. मवेशियों और कीटों से भी फसल सुरक्षित रहती है. इससे उत्पादन स्थिर रहता है और बाजार में अच्छी कीमत मिलती है.

बीज के चयन में भी रखें समझदारी
टमाटर की उन्नत किस्मों में कुछ ऐसी वैरायटी हैं, जो रस्सी के सहारे 15-20 फीट तक बढ़ती हैं और लंबे समय तक फल देती हैं. सही किस्म, सही तकनीक और समय पर देखभाल से किसान कम लागत में अधिक उत्पादन हासिल कर सकते हैं. सब्जी की खेती में थोड़ी सी तकनीकी समझ और आधुनिक तरीकों का उपयोग किसानों की आय को कई गुना बढ़ा सकता है. जरूरत है तो बस नई सोच और सही दिशा में कदम बढ़ाने की.









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments