₹10.69 लाख में लॉन्च हुई नई Skoda Kushaq Facelift, जानें कीमत और फीचर्स

₹10.69 लाख में लॉन्च हुई नई Skoda Kushaq Facelift, जानें कीमत और फीचर्स

नई दिल्ली : Skoda ने अपनी फेमस SUV Kushaq का नया Facelift मॉडल भारत में लॉन्च कर दिया है। इसकी शुरुआती कीमत 10.69 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) रखी गई है। Facelift में मैकेनिकल रूप से कोई बदलाव नहीं किया गया है, बस एक नए ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के जो 1-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ आता है।

Skoda Kushaq Facelift Exterior

2021 में लॉन्च होने के बाद से ही Kushaq अपनी स्टाइल के लिए जानी जाती रही है। कार के सामने का हिस्सा अब पहले से ज्यादा मॉडर्न दिखता है। अब इसमें डीआरएल सिग्नेचर वाले स्लिमर हेडलैंप्स मिलते हैं जो ग्लॉस ब्लैक ग्रिल के ऊपर एक LED लाइट की पट्टी दी गई है जो दोनों तरफ की हेडलाइट्स को आपस में जोड़ती है।

Skoda Kushq Facelift साइड लुक

साइड से देखेंगे तो यह काफी हद तक पुराने मॉडल जैसी ही लगती है। कार का साइज और आकार पहले जैसा ही है और इसमें ऊपर की तरफ सिल्वर रूफ रेल्स और नीचे की तरफ काली प्लास्टिक कोटिंग (Body Cladding) दी गई है जो इसे दमदार SUV वाला लुक देती है। सबसे बड़ा बदलाव पहियों में किया गया है। अब इसमें 17 इंच के नए डिजाइन वाले अलॉय व्हील्स दिए गए हैं जो देखने में स्टाइलिश और स्पोर्टी लगते हैं।

कलर ऑप्शन

नई Skoda Kushaq Facelift में 8 कलर ऑप्शन मिलेगा। इसमें 3 नए कलर जोड़े गए हैं- शिमला ग्रीन, चेरी रेड और स्टील ग्रे। आप Kushaq को लावा ब्लू, कैंडी व्हाइट, ब्रिलियंट सिल्वर, डीप ब्लैक और कार्बन स्टील जैसे मौजूदा कलर्स में भी खरीद सकते हैं। कुछ रंगों के साथ आपको डुअल-टोन का भी विकल्प मिलता है जिसमें कार की छत काले रंग की होगी।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है 

2026 स्कोडा कुशाक फेसलिफ्ट का इंटीरियर

इसके डिजाइन में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है बल्कि इसकी क्वालिट को पहले से बेहतर बनाया गया है। अब इसमें Black और Beige रंग का डुअल-टोन इंटीरियर दिया गया है। अंदर से केबिन काफी हद तक पुराने मॉडल जैसा ही दिखता है। कार के सभी बटन और कंट्रोल अपनी पुरानी जगह पर ही रखे गए हैं।

केबिन और अंदर का डिजाइन

इसमें पहले की तरह ही Two-spoke स्टीयरिंग व्हील है जिस पर क्रोम फिनिश दी गई है। इस मॉडल का पूरा केबिन ब्लैक रंग का है। सीटों पर लाल रंग की सिलाई है और डैशबोर्ड और दरवाजों पर Nashik Red Matte finish दी गई है। बाकी मॉडल्स में ब्लैक और बेज कलर का मेल मिलता है जिसमें डैशबोर्ड और दरवाजों पर डार्क सिल्वर मैट फिनिशिंग दी गई है।अब इसमें पैनोरमिक सनरूफ दी गई है। यह कार को अंदर से और भी प्रीमियम बनाती है और केबिन को खुला-खुला महसूस कराती है।

फीचर्स और सेफ्टी

इसमें पैनोरमिन सनरूफ, मसाज फंक्शन वाली सीटें, एंबिएंट लाइटिंग, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन के साथ 10.25 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और AI Assiatant के साथ-साथ अपडेटेट 10.1 इंच की इंफोटेनमेंट स्क्रीन भी शामिल है। इसमें 6 एयरबैग, ESB, ऑल व्हील डिस्क ब्रेक (सिर्फ 1.5 लीटर TSI इंजन के लिए), हिल होल्ड असिस्ट, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर, रियर व्यू कैमरा और TPMS दिया गया है।

Skoda Kushaq Facelift इंजन

इसमें पुराना मॉडल वाला ही इंजन ऑप्शन मिलता है। इसमें 1 लीटर और 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल TSI इंजन शामिल हैं। नया यह है कि 1-लीटर टर्बो पट्रोल इंजन में 8-स्पीड टॉर्क कंवर्टिर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है जो पुराने मॉडल के 6-स्पीड गियरबॉक्स की जगह लेता है। 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन पहले की तरह ही सिर्फ 7-स्पीड DCT गियरबॉक्स के साथ उपलब्ध है।

यहां इसके हर वेरिएंट के साथ कीमत की लिस्ट दी गई है:

वेरिएंट 

1-लीटर टीएसआई टर्बो पेट्रोल 

1.5-लीटर टीएसआई टर्बो पेट्रोल 

मीट्रिक टन

पर

डीसीटी

क्लासिक+

10.69 लाख रुपये

12.69 लाख रुपये

-

हस्ताक्षर 

14.59 लाख रुपये

15.59 लाख रुपये

-

स्पोर्टलाइन 

14.74 लाख रुपये

15.74 लाख रुपये

-

प्रतिष्ठा 

16.79 लाख रुपये

17.59 लाख रुपये

18.79 लाख रुपये

मोंटे कार्लो

-

17.89 लाख रुपये

18.99 लाख रुपये

 









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे

Comments

  • No Comments...

Leave Comments