किरंदुल :हिंदू नववर्ष एवं राम नवमी के पावन अवसर पर नगर में भव्य आयोजन की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। हिंदू नववर्ष एवं रामनवमी आयोजन समिति किरंदुल के तत्वावधान में 22 मार्च 2026, रविवार को शाम 3:30 बजे से विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की गई है।समिति द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार यह शोभायात्रा पशुपतिनाथ मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होकर बंगाली कैंप चौक, हरिचंद मंदिर चौक, रामपुर कैंप, गार्ड पुलिया, बस स्टैंड चौक, श्री राधा मंदिर होते हुए बैंक चौक, पुराना डबल स्टोरी चौक, शीतला माता मंदिर, हाई राइज टावर, शिव मंदिर गांधी नगर होते हुए वापस गांधी नगर से फुटबॉल ग्राउंड तक पहुंचेगी।इस दौरान विभिन्न स्थानों पर पूजा-अर्चना की जाएगी तथा आकर्षक झांकियों के माध्यम से भगवान के विभिन्न स्वरूपों का प्रदर्शन किया जाएगा। शोभायात्रा के समापन पर फुटबॉल ग्राउंड में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं प्रसाद वितरण का आयोजन भी किया जाएगा।आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे इस धार्मिक आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग लें और नगर में भाईचारा, शांति एवं श्रद्धा का संदेश फैलाएं।



Comments