Kharmas 2026 Alert: इन राशियों पर पड़ सकता है नकारात्मक असर, सतर्क रहें

Kharmas 2026 Alert: इन राशियों पर पड़ सकता है नकारात्मक असर, सतर्क रहें

खरमास की अवधि आध्यात्मिक उन्नति, जप-तप और दान-पुण्य के लिए विशेष महत्व रखती है। यह अवधि सूर्य देव और भगवान विष्णु की आराधना के लिए शुभ मानी जाती है। इस दौरान सूर्य देव मीन राशि में हैं, जिससे कुछ राशि के जातकों को सावधानी बरतने की जरुरत है। चलिए जानते हैं उस राशियों के बारे में। 

मिथुन राशि

खरमास में सूर्य के मीन राशि में होने से मिथुन राशि के जातकों को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आपके करियर में बाधाएं आ सकती हैं और आपको कार्यस्थल पर चुनौतियों का सामना भी करना पड़ सकता है। इसलिए आपको इस समय में सावधानी बरतने की जरुरत है।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों को खरमासे के दौरान स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकत है। साथ ही आपको इस समय में धन के निवेश में भी बेहद सावधानी बरतने की जरुरत है। आप इस दौरान सोच-समझकर फैसले करें, क्योंकि गलत निर्णयों से नुकसान की संभवना है।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है 

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए खरमास की अवधि में पारिवारिक जीवन में तनाव बढ़ने की संभवना बनी हुई है। अपने व अपने परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। करियर में आपको नई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में कोई भी कदम सोच-समझकर उठाएं और चुनौतियों के लिए तैयार रहें।

मीन राशि

मीन राशि वालों को भी खरमास में विशेष सावधानी बरतने की जरुरत है। सूर्य देव आपकी ही राशि में स्थित हैं। इस दौरान आपको करियर में अस्थिरता, स्वास्थ्य समस्याएं और अनावश्यक खर्च का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में सोच-समझकर कदम उठाएं और स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments