BJP Mission Hat-trick: असम में तीसरी जीत का दावा, अनिल बलूनी का बड़ा बयान

BJP Mission Hat-trick: असम में तीसरी जीत का दावा, अनिल बलूनी का बड़ा बयान

नई दिल्ली: भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी ने शनिवार को असम में पार्टी के प्रवक्ताओं और टेलीविजन पर पार्टी का प्रतिनिधित्व करने वालों को राज्य में राजग की डबल इंजन सरकार की खूबियों और उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से उजागर करने और कांग्रेस की तुष्टीकरण की राजनीति का जोरदार तरीके से पर्दाफाश करने को कहा है।

बलूनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व में असम ने विकास की नई गाथा लिखी है। असम पूर्वोत्तर में विकास के प्रवेश द्वार के रूप में उभर रहा है।राजग की डबल इंजन वाली सरकार में असम विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है 

डबल इंजन से तात्पर्य केंद्र और राज्य में राजग की सरकार होना है। गुवाहाटी में प्रदेश भाजपा के प्रवक्ताओं और टीवी पैनलिस्टों के लिए आयोजित मीडिया कार्यशाला में बलूनी ने विश्वास जताया कि जनता के आशीर्वाद से, राजग असम में नौ अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनावों में भारी बहुमत के साथ जीत की रिकार्ड तोड़ हैटट्रिक लगाएगी।

बलूनी ने कहा, असम की जनता ने कांग्रेस पार्टी की तुष्टीकरण और भ्रष्टाचार की राजनीति को खारिज करने और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी और निर्णायक नेतृत्व में चल रहे विकसित भारत के सफर को और मजबूत करने का मन बना लिया है।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments