किरंदुल :किरंदुल क्षेत्र में नवरात्रि एवं रामनवमी के पावन अवसर पर श्रद्धा और उत्साह का माहौल बना हुआ है। इसी कड़ी में आज दिनांक 22 मार्च 2026, रविवार को सायं 7:00 बजे माता रानी की विशाल शोभा यात्रा एवं भव्य झांकी का आयोजन किया जाएगा।यह शोभा यात्रा नगर भ्रमण करते हुए शीतला माता मंदिर प्रांगण पहुंचेगी, जहां भक्तजन माता रानी की विधिवत आरती एवं पुष्प वर्षा कर आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।आयोजन समिति द्वारा सभी श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाएं और पुण्य लाभ अर्जित करें।



Comments