शाहिद कपूर की O Romeo अब OTT पर: जानिए कब और कहां देख पाएंगे फिल्म

शाहिद कपूर की O Romeo अब OTT पर: जानिए कब और कहां देख पाएंगे फिल्म

नई दिल्ली: शाहिद कपूर की फिल्म ओ'रोमियो सिनेमाघरों में रिलीज के बाद अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज के लिए तैयार है।गुरुवार को एक इवेंट में अनाउंस हो गया था कि शाहिद कपूर की रोमांटिक एक्शन थ्रिलर ओ'रोमियो किस ओटीटी पर आएगी। अब तारीख भी पता चल गई है।

थिएटर्स के बाद ओटीटी पर आ रहा रोमियो
विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी फिल्म ओ'रोमियो का काफी बज था लेकिन फिल्म का कारोबार उतना प्रभावी नहीं रहा जितनी उम्मीद थी। 20 दिन में ही फिल्म का बंटाधार हो गया था। खैर, अगर आपने यह फिल्म अभी तक नहीं देखी है तो आप इसे थिएटर के बाद ओटीटी पर देख सकते हैं।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है 

किस ओटीटी पर आएगी ओ'रोमियो फिल्म?
ओ रोमियो बड़े पर्दे से हटने के बाद अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी। इसका ऐलान बीते दिन प्राइम वीडियो के इवेंट में हो गया था। मगर अब इसकी तारीख से भी पर्दा उठा है। दरअसल, फिल्म 27 मार्च से ही स्ट्रीम होने वाली है। बस इसके लिए आपको अपनी जेब ढीली करनी पड़ेगी।

रेंट पर देख सकते हैं शाहिद की फिल्म

दरअसल, प्राइम वीडियो पर ओ'रोमियो रेंट पर देख सकते हैं। सब्सक्राइबर्स के लिए फिल्म शायद अप्रैल के महीने में आ सकती है। रेंट के बाद फिल्म कब ओटीटी पर सब्सक्राइबर्स के लिए रिलीज होगी, इसकी तारीख अभी पता नहीं चली है। 

ओ'रोमियो हिट या फ्लॉप

सैकनिल्क के मुताबिक, ओ'रोमियो को करीब 130 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया था। हालांकि, यह फिल्म अपना बजट वसूल पाने में कामयाब नहीं हो पाई। इस फिल्म ने भारत में नेट कलेक्शन 72 करोड़ रुपये के आसपास किया था, जबकि वर्ल्डवाइड आंकड़ा 100 करोड़ तक ही पहुंच पाया।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments