लंबी लेकिन दमदार: 3 घंटे 21 मिनट की वॉर ड्रामा फिल्म Netflix पर बनी नंबर 1

लंबी लेकिन दमदार: 3 घंटे 21 मिनट की वॉर ड्रामा फिल्म Netflix पर बनी नंबर 1

नई दिल्ली : एक तरफ सिनेमाघरों में जहां 'धुरंधर 2' (Dhurandhar 2) गदर मचा रही है वहीं दूसरी तरफ एक वॉर ड्रामा 'धुरंधर' बनी हुई है। यह फिल्म हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर रिलीज हुई है और इसने आते ही नंबर 1 की पॉजिशन हासिल कर ली है। 3 घंटे 21 मिनट की यह वॉर ड्रामा (War Drama) ओटीटी पर धुआं काट कर रही है। आइए जानते हैं कौन सी है यह फिल्म?

क्या है फिल्म की कहानी?

इस वॉर ड्रामा की कहानी 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित जिसमें भारतीय सशस्त्र बलों – थल सेना, वायु सेना और नौसेना – के संयुक्त अभियानों को दिखाया गया है। यह फिल्म 'ऑपरेशन चंगेज खान' और उसके बाद लड़े गए युद्धों में हिस्सा लेने वाले नए किरदारों की कहानी दिखाती है, और मेजर होशियार सिंह तथा फ्लाइंग ऑफिसर निर्मल जीत सिंह सेखों जैसे वास्तविक युद्ध नायकों को श्रद्धांजलि देती है।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है 

कौन सी है यह फिल्म?

अब तक शायद आप समझ गए होंगे कि यहां 'बॉर्डर 2' (Border 2) की बात की जा रही है। फिल्म में मुख्य भूमिका में सनी देओल (Sunny Deol) हैं, जिनके साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी सहित कई अन्य कलाकार भी शामिल हैं। फिल्म में मोना सिंह, सोनम बाजवा, मेधा राणा और अन्या सिंह भी अहम भूमिकाओं में हैं।

बॉक्स ऑफिस पर रही हिट

बॉर्डर 2, 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की। इसके बाद 20 मार्च को यह नेटप्लिक्स पर स्ट्रीम हुई और आते ही इसने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर डेरा डाल दिया है। फिल्म नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है। 









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments