नई दिल्ली : सशस्त्र सीमा बल (SSB) की ओर से कॉन्स्टेबल (ट्रेडसमैन) के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। जो उम्मीदवार एसएसबी में बतौर कॉन्स्टेबल (ट्रेडसमैन) के पदों पर नौकरी करना चाहते हैं। उन उम्मीदवारों के लिए यह एक सुनहरा मौका है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 827 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर 20 अप्रैल, 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
कौन कर सकते हैं आवेदन
कॉन्स्टेबल (ट्रेडसमैन) के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित की गई है। इसके अलावा, उम्मीदवारों की पदानुसार अधिकतम आयु 23, 25 और 27 वर्ष निर्धारित की गई है।
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों ने भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कक्षा दसवीं या बारहवीं उत्तीर्ण किया हो। इसके अलावा, उम्मीदवारों के पास अन्य निर्धारित पात्रताएं भी होनी चाहिए।
आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी। एससी एवं एसटी उम्मीदवारों को आयु-सीमा में पांच वर्ष की छूट, ओबीसी उम्मीदवारों को तीन वर्ष की छूट और दिव्यांग उम्मीदवारों को दस वर्ष की छूट दी जाएगी।
ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
कितना मिलेगा वेतन
इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को प्रतिमाह 21,700 रुपये से लेकर 69,100 रुपये प्रतिमाह प्रदान किया जाएगा।
रजिस्ट्रेशन फीस
आवेदन करने के लिए रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करना भी अनिवार्य है। अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस के रूप में 100 रुपये जमा करने होंगे। इसके अलावा, एससी, एसटी और महिला उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट भी दी जाएगी।
इन स्टेप्स से करें रजिस्ट्रेशन
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करके आवेदन कर सकते हैं।
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर विजिट करें।
अब वेबसाइट के होमपेज पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
इसके बाद मांगी 'SSB Constable Tradesman Recruitment 2026' लिंक पर क्लिक करें।
लिंक पर क्लिक करने के बाद मांगी गई सभी जानकारी को ध्यान से दर्ज कर लें।
अंत में इसका फॉर्म भरने के बाद इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।



Comments