सड़क परसुली में भक्त माता कर्मा जयंती उत्सव धूमधाम से संपन्न

सड़क परसुली में भक्त माता कर्मा जयंती उत्सव धूमधाम से संपन्न

परमेश्वर राजपूत, गरियाबंद : ग्राम सड़क परसुली में रविवार, 22 मार्च 2026 को भक्त माता कर्मा जयंती उत्सव श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक एकता के साथ बड़े ही हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत “राजिम माता की जय”, “जय माँ कर्मा” और “जय दानवीर भामाशाह” के जयघोष के साथ हुई, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।इस अवसर पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों से आए अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। प्रमुख अतिथियों में  प्रवीण साहू, देवराज साहू, श्रीमती लालिमा पारस ठाकुर, रामाधार साहू, बंशीलाल साहू, श्रीमती मिलेश्वरी साहूकार, सोहन ध्रुव,  लेखराम साहू, श्रीमती प्रगती देवांगन,  संतुलाल साहू, श्रीमती इंदु चंद्रा,  अशोक साहू, श्रीमती प्रेरणा साहू सहित अन्य गणमान्य नागरिक शामिल हुए।कार्यक्रम में मुगललाल साहूकार,  ढेलूराम साहू, श्रीमती चांदनी साहूकारे, श्रीमती लेश्वरी ठाकुर, गंगुराम साहू,नोखेलाल साहू, पंचराम साहू, कन्हैया साहू, श्रीमती विमला साहू, धनीराम साहू, ललित ठाकुर एवं श्रीमती सुरेखा नागेश की उपस्थिति भी उल्लेखनीय रही।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है 

कार्यक्रम के दौरान माता कर्मा के जीवन एवं उनके आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए वक्ताओं ने समाज को एकजुट होकर शिक्षा, सामाजिक समरसता और विकास के मार्ग पर आगे बढ़ने का संदेश दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं भक्ति गीतों ने समारोह को और भी आकर्षक बना दिया।इस आयोजन को सफल बनाने में ग्रामीण साहू समाज सड़क परसुली के पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। अध्यक्ष भूषण लाल साहू, उपाध्यक्ष  घनश्याम साहू, महिला उपाध्यक्ष श्रीमती चंद्रिका साहू, संगठन सचिव  ललित राम साहू, महिला संगठन सचिव श्रीमती विमला साहू तथा समाजसेवक एगेश्वर साहू सहित समस्त पदाधिकारियों एवं ग्रामीणों ने सक्रिय योगदान दिया।कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों एवं ग्रामीणों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए समाज की एकता और परंपराओं को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments