Microsoft का बड़ा अपडेट: Windows 11 में जल्द आएगा नया खास फीचर

Microsoft का बड़ा अपडेट: Windows 11 में जल्द आएगा नया खास फीचर

नई दिल्ली : ऐसा लग रहा है कि Microsoft यूजर्स के फीडबैक को जितना हो सके, शामिल करने की कोशिश कर रहा है। अभी हाल ही में, ऐसी खबरें आई थीं कि Microsoft, आलोचना मिलने के बाद Windows 11 में और AI फीचर्स लाने की योजना नहीं बना रहा है। और अब, कंपनी Windows 11 में एक ऐसा फीचर वापस ला रही है जिसकी मांग लंबे समय से की जा रही थी। OS के रीडिजाइन के दौरान ये खास फीचर चुपचाप हटा दिया गया था। अगर आपने पहले ही अंदाजा लगा लिया है, तो बेहतर है। अगर नहीं लगाया, तो ये फीचर है- टास्कबार को अपनी जगह से हटाने की सुविधा।

आपका टास्कबार अब ज्यादा फ्लेक्सिबल होगा

जब 2021 में Windows 11 लॉन्च हुआ, तो इसने एक फ्रेश डिजाइन लैंग्वेज पेश किया था कई पुराने एलिमेंट्स से अलग था। हालांकि, नया लुक ज्यादा साफ-सुथरा था, लेकिन इसकी कीमत फ्लेक्सिबिलिटी में कमी के रूप में चुकानी पड़ी।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है 

और जिन चीजों को सबसे ज्यादा नोटिस किया गया कि उन्हें हटा दिया गया था, उनमें से एक थी टास्कबार की जगह बदलने की सुविधा। जोकि, सालों से Windows का एक अहम हिस्सा रही थी। यूजर्स को अचानक स्क्रीन के निचले हिस्से में ही टास्कबार लॉक करके रखने पर मजबूर होना पड़ा,और इसे बदलने का कोई ऑफिशियल तरीका भी नहीं था। और जिन लोगों को अपना टास्कबार स्क्रीन के ऊपरी हिस्से या कॉर्नर्स पर पिन करना पसंद था उनके लिए ये अपडेट काफी निराशाजनक था। लेकिन अब यह स्थिति बदल रही है।

Microsoft ने इस बात की पुष्टि की है कि वह Windows 11 के लिए एक ऐसे अपडेट की टेस्टिंग कर रहा है, जिससे यूजर्स टास्कबार को डिस्प्ले के अलग-अलग किनारों पर रख सकेंगे। इसमें डिफॉल्ट रूप से नीचे की जगह के साथ-साथ टॉप, लेफ्ट और राइट साइड की जगहें भी शामिल हैं।

आपको ये फीचर कब मिलेगा?

ये फीचर अभी Windows Insiders के लिए रोल आउट किया जा रहा है, जिसका मतलब है कि ये अभी भी टेस्टिंग फेज में है। उम्मीद है कि इस साल के आखिर में इसे सभी के लिए जारी कर दिया जाएग, जब कंपनी यूजर्स के फीडबैक के आधार पर इस एक्सपीरिएंस को और बेहतर बना लेगी। इसलिए, इस फीचर का खुद एक्सपीरिएंस करने के लिए आपको कुछ समय और इंतजार करना पड़ सकता है।

गौर करने वाली बात ये है कि Microsoft पुराने वर्जन्स वाला ठीक वैसा ही इंटरैक्शन तरीका वापस नहीं ला रहा है। टास्कबार को अपनी मर्जी से खींचकर इधर-उधर करने के बजाय, शुरुआती प्रीव्यूज से पता चलता है कि यूजर्स को सेटिंग्स या कॉन्टेक्स्टुअल मेन्यू के जरिए इसे रखने के आसान ऑप्शन्स मिलेंगे। इससे Windows 11 का साफ-सुथरा इंटरफेस भी बना रहेगा और साथ ही वह पुरानी सुविधा भी वापस मिल जाएगी।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे

Comments

  • No Comments...

Leave Comments