रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का दो दिवसीय केरलम दौरा आज कोची में जारी रहेगा। वे RDO चेंगन्नूर जाएंगे और सुबह 11 बजे BJP प्रत्याशी एम.वी. गोपाकुमार के नामांकन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद सुबह 11:50 बजे आरनमुला में BJP प्रत्याशी कुम्मनम राजशेखरन के नामांकन में भाग लेंगे। दिनभर का यह दौरा हेलीकॉप्टर और सड़क मार्ग से किया जाएगा, जिसके बाद सीएम होटल लौटेंगे और कुछ देर विश्राम के बाद शाम 4 बजे वे कोच्चि एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे, जहाँ छत्तीसगढ़ सदन में उनका रात्रि विश्राम होगा। कल सुबह 6 बजे वे दिल्ली से राजधानी रायपुर लौटेंगे।
डोंगरगढ़ के लिए चलेंगी स्पेशल मेमू ट्रेनें
चैत्र नवरात्रि के अवसर पर डोंगरगढ़ स्थित माँ बम्लेश्वरी मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए रेलवे ने विशेष इंतजाम किए हैं। डोंगरगढ़ स्टेशन पर इस दौरान 10 लंबी दूरी की एक्सप्रेस ट्रेनों का अस्थायी ठहराव रहेगा, जिसमें बिलासपुर–भगत की कोठी, भगत की कोठी–बिलासपुर, बिलासपुर–बीकानेर, बीकानेर–बिलासपुर, बिलासपुर–चेन्नई, चेन्नई–बिलासपुर, बिलासपुर–पुणे, पुणे–बिलासपुर, रायपुर–सिकंदराबाद और सिकंदराबाद–रायपुर एक्सप्रेस ट्रेनें शामिल हैं। इसके अलावा, रायपुर-डोंगरगढ़ के बीच MEMU स्पेशल ट्रेन और कोरबा-इटवारी (नागपुर) के बीच विशेष MEMU ट्रेन (06883/06884) चलाई जाएगी, जो डोंगरगढ़ में सुबह और दोपहर के समय रुकेगी। कुछ MEMU ट्रेनों का रूट भी बढ़ाया गया है, और डोंगरगढ़-दुर्ग के बीच स्पेशल ट्रेन की सुविधा भी उपलब्ध होगी।
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए स्टेशन परिसर में 24 घंटे चिकित्सा सेवा, प्राथमिक उपचार केंद्र, एम्बुलेंस और डॉक्टरों की टीम तैनात रहेगी। साथ ही, मंदिर प्रशासन और रेलवे ने पैदल यात्रियों के लिए भंडारा, पेयजल और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित किए हैं, ताकि श्रद्धालु सुरक्षित और आरामदायक यात्रा कर सकें।
ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
शहीद दिवस के अवसर पर PTRSU में NSUI के विशेष कार्यक्रम का आयोजन
आज शहीद दिवस के अवसर पर NSUI एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन करेगी। यह कार्यक्रम छात्रों के संकल्प को शहीदों को समर्पित करेगा। रविशंकर विश्वविद्यालय में शहीदों की मूर्ति के सामने आयोजित NSUI का यह कार्यक्रम दोपहर 1 बजे शुरू होगा, जिसमें छात्र-छात्राओं के साथ कार्यकर्ता भी शामिल होंगे और वे अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
इससे पहले आज सुबह शहीद दिवस पर कांग्रेस ने सुबह 7 बजे अंबेडकर चौक में श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान अंबेडकर चौक से भगत सिंह चौक तक प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें रायपुर शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, सांसद, पूर्व विधायक और वर्तमान विधायक भी उपस्थित थे।
रायपुर में आज प्लेसमेंट कैंप का आयोजन
रायपुर में आज प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जाएगा, जिसमें 100 से अधिक पदों पर भर्तियां की जाएंगी। यह कैंप सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगा, जहां बेरोजगार युवा छत्तीसगढ़ ई-रोजगार पोर्टल पर पंजीयन कर भाग ले सकते हैं। इस कैंप में वोडाफोन आइडिया लिमिटेड द्वारा अर्बन प्रमोटर के 100 पदों पर भर्ती की जाएगी, वहीं पोस्ट कंट्रोल टेक्नीशियन के 5 पदों पर भी नियुक्तियां की जाएंगी।



Comments