प्रोपेगैंडा विवाद पर अनुपम खेर भड़के, धुरंधर 2 के विरोधियों को सुनाई खरी-खोटी

प्रोपेगैंडा विवाद पर अनुपम खेर भड़के, धुरंधर 2 के विरोधियों को सुनाई खरी-खोटी

नई दिल्ली :  आदित्य धर की फिल्म धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाया हुआ है। एक तरफ जहां लोग इसकी तारीफ कर रहे हैं। वहीं सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर डिबेट भी जारी है। राम गोपाल वर्मा और एसएस राजामौली ने फिल्म की तारीफ की तो वहीं प्रकाश राज जैसे सितारे इसकी आलोचना करते नजर आए।

लोग क्यों कर रहे फिल्म का विरोध

विरोध करने वालों के मुताबिक ये फिल्म एक एजेंडा के तहत बनाई गई है जिसमें एक सत्ताधारी पार्टी की नीतियों को सही दिखाया गया है। अब अनुपम खेर ने फिल्म को प्रोपेगैंडा बताने वाले लोगों पर निशाना साधा है।

अनुपम खेर ने कहा कि धुरंधर 2 देखने के बाद उन्होंने आदित्य धर से फोन पर बात भी की। एक्टर का कहना है कि फिल्म की कास्टिंग से लेकर स्टोरी, डायलॉग हर चीज पर बहुत ही बेहतर तरीके से काम किया गया है और इसे पर्दे पर दिखाने में कहीं गलती नहीं हुई है।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है 

एक्टर ने शेयर किया वीडियो मैसेज

अनुपम खेर ने वीडियो शेयर करते हुए शानदार कैप्शन लिखा। उन्होंने लिखा-'धुरंधर 2 जबरदस्त है। आदित्य धर एक रॉकस्टार हैं। कभी-कभी शब्द कम पड़ जाते हैं। आप फिल्म देखकर बाहर निकलते हैं और आपके भीतर एक खामोशी छा जाती है, जो सबकुछ कह देती है। धुरंधर 2 देखने का एक्सपीरियंस भी ऐसा ही कुछ था। यह सिर्फ एक फिल्म नहीं, एक अनुभव है।'

ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

ट्रोलर्स को जवाब देते हुए अनुपम खेर ने कहा कि ये एक ऐसी फिल्म है जो आपको अपने देश पर गर्व महसूस करवाती है। एक्टर ने कहा - 'मैं भरे हुए हॉल में गया था आगे तक लोग बैठे थे और सब मूवी एंजॉय कर रहे थे। जो लोग फिल्म को प्रोपेगैंडा बता रहे हैं मुझे उनके लिए बहुत दुख होता है। मुझे दया आती है। पहले जब मैं सुनता था कि उन्होंने कश्मीर फाइल्स और धुरंधर 1 को भी इन लोगों ने प्रोपेगैंडा फिल्म बताया था, आपको शर्म आनी चाहिए। आप लोगों से बर्दाशत नहीं होता तो आप भी एक फिल्म बना लो वैसे, कुछ पैसे लगाओ। राइटर रख लो।'









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments