सीट शेयरिंग पर तकरार, TVK ने DMK से तोड़ा गठबंधन, तमिलनाडु में सियासत गरमाई

सीट शेयरिंग पर तकरार, TVK ने DMK से तोड़ा गठबंधन, तमिलनाडु में सियासत गरमाई

नई दिल्ली :  तमिलगा वाझवुरिमाई काची (टीवीके) के अध्यक्ष टी वेलमुरुगन ने रविवार को घोषणा की कि उनकी पार्टी 2026 तमिलनाडु विधानसभा चुनावों से पहले सत्तारूढ़ द्रमुक के नेतृत्व वाले गठबंधन से बाहर निकल रही है। तमिलनाडु में 23 अप्रैल को मतदान होगा, जबकि मतगणना चार मई को होगी।

वेलमुरुगन ने कहा- ''हम किसी भी व्यक्ति द्वारा बड़े भाई की तरह रवैये अपनाने या व्यवहार को सहन नहीं करेंगे। हम द्रमुक के नेतृत्व वाले गठबंधन से बाहर आ रहे हैं। हम किसी भी कीमत पर राजग में शामिल नहीं होंगे। हम बहुत जल्द अपने गठबंधन की घोषणा करेंगे।''

वेलमुरुगन ने कहा कि सीट बंटवारे की बातचीत के दौरान द्रमुक ने उनकी पार्टी टीवीके को केवल एक सीट की पेशकश की, जिसे हमने स्वीकार नहीं किया। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी 25 से अधिक छोटे दलों और सामाजिक संगठनों के साथ बातचीत कर रही है और व्यापक परामर्श के बाद गठबंधनों पर अंतिम निर्णय लेगी।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है 

उधर, सत्तारूढ़ द्रमुक ने आगामी विधानसभा चुनावों के लिए अपनी सहयोगी माकपा को पांच सीटें देने की पेशकश की है। वामपंथी पार्टी के राज्य सचिव पी. शंमुगम ने रविवार को बताया कि द्रमुक और माकपा के बीच सीटों के बंटवारे पर बातचीत पिछले 20 दिनों से चल रही थी। हालांकि अभी पार्टी ने अंतिम निर्णय नहीं लिया है। पिछले विधानसभा चुनाव में माकपा व भाकपा ने छह-छह सीटों पर चुनाव लड़ा था। माकपा दो अंकों में यानी कम से कम 10 सीट आवंटन की मांग कर रही थी।

उन्होंने कहा कि द्रमुक के रुख के बाद माकपा ने राज्य समिति ने दो बार बैठक की और छह सीटों से अधिक की मांग न करने का निर्णय लिया। इस बीच द्रमुक प्रवक्ता टीकेएस एलंगोवन ने कहा कि पार्टी अपने सहयोगियों के साथ सीटों के बंटवारे पर बातचीत जल्द पूरी कर लेगी। साथ ही विधानसभा चुनावों के लिए 30 मार्च को नामांकन प्रक्रिया शुरू होने से पहले अपने उम्मीदवारों को अंतिम रूप दे देगी।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments