घर बनेगा थिएटर: Redmi ने लॉन्च किया 100-इंच 4K Smart TV, 144Hz सपोर्ट

घर बनेगा थिएटर: Redmi ने लॉन्च किया 100-इंच 4K Smart TV, 144Hz सपोर्ट

 नई दिल्ली : Redmi ने चीन में अपने 2026 स्मार्ट टीवी लाइनअप को लॉन्च कर दिया है, जिसमें प्रीमियम से लेकर मिड-रेंज तक कई नए मॉडल शामिल किए गए हैं। हालांकि इस लाइनअप में सबसे बड़ा आकर्षण 100-इंच स्क्रीन वाला नया Redmi TV MAX रहा, जो बड़ी स्क्रीन पसंद करने वाले ग्राहकों को ध्यान में रखकर पेश किया गया है। चलिए Redmi TV MAX समेत लाइनअप के साथ स्मार्ट टीवी के बारे में विस्तार से जानते हैं...

Redmi Smart TV MAX के दमदार फीचर्स

रेडमी के इस नए टीवी में 4K रिजॉल्यूशन के साथ 144Hz रिफ्रेश रेट मिल रहा है, जो गेमिंग और हाई-क्वालिटी कंटेंट के लिए बेहतर एक्सपीरियंस देता है। टीवी में 400 से 600 निट्स तक की ब्राइटनेस मिल रही है, जिससे बड़ी स्क्रीन पर भी विजिबिलिटी अच्छी मिलती है। साउंड के लिए टीवी में 30W स्पीकर सिस्टम है, साथ ही HDMI 2.1 सपोर्ट भी मिल रहा है।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है 

परफॉर्मेंस की बात करें तो टीवी में आपको A55 बेस्ड 5-कोर प्रोसेसर, 4GB RAM और 64GB स्टोरेज मिल रही है। कंपनी ने 85-इंच का एक और वेरिएंट भी पेश किया है, जिसकी कीमत 4,899 युआन (यानी लगभग 66,040 रुपये) है और इसमें थोड़े कम स्पेसिफिकेशन हैं। जबकि Redmi TV MAX 100-इंच मॉडल की कीमत 8,799 युआन (लगभग 1 लाख 20 हजार रुपये) रखी गई है।

बजट से मिड-रेंज तक भी ऑप्शंस

इस ऑल न्यू Redmi A Pro सीरीज में 43-इंच से लेकर 75-इंच तक के कई और साइज ऑप्शन भी उपलब्ध हैं। इसकी शुरुआती कीमत 1,799 युआन (करीब 25 हजार) है, जबकि 75-इंच वाले मॉडल की कीमत 3,599 युआन (लगभग 50 हजार रुपये) तक जाती है।

इस सीरीज के ज्यादातर मॉडल 4K रिजॉल्यूशन सपोर्ट के साथ आते हैं। साथ ही इनमें आपको 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट भी मिल रहा है। जबकि बेस वेरिएंट में 60Hz पैनल दिया गया है। साथ ही 94% DCI-P3 कलर गैमट सपोर्ट की वजह से बेहतर कलर क्वालिटी मिलती है।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे

Comments

  • No Comments...

Leave Comments